द इंडियन व्यू

समय पर पूरा हो काम, गुणवत्ता का रखें ध्यान: ब्रजेश पाठक

लखनऊ: किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। आमजन को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह कहना है…

Ragwendra P Singh
April 7, 2025
2 min read
समय पर पूरा हो काम, गुणवत्ता का रखें ध्यान: ब्रजेश पाठक

 लखनऊ: किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। आमजन को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह कहना है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में आहूत सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बरतने एवं गुणवत्तापरक कार्य न करने पर संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों पर पेनल्टी भी लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी लंबित निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा कर विभाग को हैंड ओवर किया जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि बिल्डिंग का कार्य पूरा होने के बाद वहां स्टाफ की तैनाती एवं अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद प्रक्रिया को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लंबित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण समय-समय पर विभागाध्यक्षों द्वारा किया जाए और प्रगति रिपोर्ट भी तैयार की जाए।

समय से जारी हो रही धनराशि

डिप्टी सीएम ने कहा कि समय से कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि जारी हो रही है तो यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से बहुत से निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन निर्माण कार्यों में अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, क्रिटिकल केयर ब्लॉक सहित तमाम अन्य कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आमजन को पिछली सरकारों के मुकाबले कहीं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। बैठक में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, सचिव रितु माहेश्वरी, विशेष सचिव धीरेंद्र सचान, स्वास्थ्य विभाग एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।‌

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…