सप्तक तलवार ने डेनिश चैलेंज ओपन में कट किया पार, संयुक्त 16वें स्थान पर पहुंचे
भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए होटल प्लानर टूर के डेनिश चैलेंज ओपन में कट आसानी से हासिल कर लिया। तलवार ने पहले दो दौर में क्रमशः 67 और 70 का स्कोर बनाया। घरेलू डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर पर एक…

भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए होटल प्लानर टूर के डेनिश चैलेंज ओपन में कट आसानी से हासिल कर लिया। तलवार ने पहले दो दौर में क्रमशः 67 और 70 का स्कोर बनाया।
घरेलू डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर पर एक प्रतियोगिता जीत चुके तलवार ने पहले दौर में एक बोगी के बावजूद छह बर्डी लगाकर प्रभावशाली शुरुआत की थी। दूसरे दौर में भी उन्होंने अपना शानदार खेल जारी रखा और फ्रंट नाइन पर एक बोगी के मुकाबले छह बर्डी लगाईं।
एक समय तलवार शीर्ष पांच में जगह बनाने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन अंतिम चरण में कुछ गलतियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। 16वें होल पर डबल बोगी और 17वें होल पर बोगी करने के कारण वह संयुक्त 16वें स्थान पर खिसक गए।

टूर्नामेंट में फिलहाल मार्टिन सिमोनसेन, लार्स वैन डेर विघ्ट और एल्गोट क्लीन 11 अंडर पार के कुल स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त पर बने हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
