द इंडियन व्यू

संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे सिंगर कुमार शानू, आध्यात्मिक ज्ञान लेकर सुनाया भावुक गीत

मथुरा : मशहूर गायक पद्मश्री कुमार शानू सोमवार को वृंदावन के श्रीहित राधा केलीकुंज आश्रम पहुंच कर संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। अमेरिका से सीधे वृंदावन आए कुमार शानू ने संत प्रेमानंद के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।…

Ragwendra P Singh
January 12, 2026
2 min read
संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे सिंगर कुमार शानू, आध्यात्मिक ज्ञान लेकर सुनाया भावुक गीत

मथुरा : मशहूर गायक पद्मश्री कुमार शानू सोमवार को वृंदावन के श्रीहित राधा केलीकुंज आश्रम पहुंच कर संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। अमेरिका से सीधे वृंदावन आए कुमार शानू ने संत प्रेमानंद के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

 

पद्मश्री गायक कुमार शानू वृंदावन आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने उनका परिचय कराते हुए बताया कि वह 90 के दशक से लगातार गायन कर रहे हैं और अब तक लगभग 27 हजार से अधिक गीत गा चुके हैं। दर्शन के दौरान कुमार शानू ने कहा कि वह महाराजजी के दर्शन और आशीर्वाद के उद्देश्य से ही यहां आए हैं। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि सांस अनमोल है, इसलिए भगवान के नाम का निरंतर स्मरण करते रहना चाहिए। महाराज ने कुमार शानू की लोकप्रियता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पूर्व जन्म में उन्होंने बड़े तप किए हैं, तभी आज वे इतने लोकप्रिय हैं, लोकप्रिय होना कोई छोटी बात नहीं होती, आपने जनमानस के हृदय में स्थान बनाया है। आपकी वाणी भारतीय संगीत प्रेमियों के लिए कर्णप्रिय है, यह आपके पूर्व जन्म के पुण्य का प्रताप है। महाराज ने उन्हें प्रेरणा देते हुए कहा कि ऐसे भजन और लोकोपकार के कार्य करें, जिससे अगला जन्म भी भारत में हो और यश बना रहे। इस पर कुमार शानू ने बताया कि उनका एक गीत उनके दिल के बेहद करीब है, जिसे कोई भी अपने प्रियजनों के लिए गा सकता है- चाहे वह भगवान हों, भाई-बहन हों या जीवनसाथी। इसके बाद उन्होंने “जब कोई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए... तुम देना साथ मेरा” गीत गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। शानू के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि वह विशेष रूप से अमेरिका से वृंदावन सीधे केवल महाराज के दर्शन के लिए आए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।