संजू सैमसन का धमाकेदार शतक, टी20 एशिया कप से पहले बड़ा संदेश
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आगामी टी20 एशिया कप 2025 से ठीक पहले अपने बल्ले से एक बड़ा संदेश टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और उपकप्तान शुभमन गिल को दिया है। साभार : गूगल केरल क्रिकेट लीग में अपनी टीम…

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आगामी टी20 एशिया कप 2025 से ठीक पहले अपने बल्ले से एक बड़ा संदेश टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और उपकप्तान शुभमन गिल को दिया है।

केरल क्रिकेट लीग में अपनी टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 42 गेंदों में एक तूफानी शतक जड़ा। यह शतक एक ऐसे समय में आया है, जब टीम इंडिया में उनके स्थान और बल्लेबाजी क्रम को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। सैमसन ने 51 गेंदों में 121 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को 237 रनों के विशाल लक्ष्य के करीब ले गए।
थिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में संजू सैमसन ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली, जो उन्होंने इस सीजन में पहली बार की।
इससे पहले वे मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहे थे और एक फिनिशर के तौर पर खेलने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि अजीत अगरकर ने साफ बोल दिया था कि सैमसन के लिए अब ओपनर के तौर पर जगह नहीं है।
संजू सैमसन ने नंबर 6 पर खेलकर खुद को साबित करने की कोशिश की, लेकिन वे फेल रहे। ऐसे में वह ओपनर के तौर पर लौटे और 14 चौके और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 121 रनों की तूफानी पारी खेली। महज 16 गेंदों में अर्धशतक और 42 गेंदों में उन्होंने शतक पूरा किया।
सैमसन की इसी पारी की बदौलत उनकी टीम को रोमांचक मुकाबले में जीत मिली। हालांकि, वे पारी के अंतिम ओवर में आउट हो गए, लेकिन मुहम्मद आशिक ने 18 गेंदों में नाबाद 45 रनों की पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई।
संजू सैमसन को यूएई में 9 सितंबर से होने वाले टी20 एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है, लेकिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी कि संजू सैमसन तभी ओपनिंग कर रहे थे, जब शुभमन गिल उपलब्ध नहीं थे।
ऐसे में सैमसन के लिए ओपनर के तौर पर खेलना मुश्किल है, लेकिन इस तूफानी शतक से उन्होंने शुभमन गिल और अजीत अगरकर को संदेश दिया है कि गिल पर लौटने से पहले उनको फिर से अभिषेक और सैमसन की जोड़ी के बारे में सोचना होगा, जो अभी तक सफल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
