श्रेयस अय्यर के टीम इंडिया में लौटने के संकेत, टी20 और टेस्ट टीम में मिल सकती है जगह
2023 में आखिरी टी-20 और 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलने वाले श्रेयस अय्यर को इन दो फॉर्मेट में नजरअंदाज किया जा रहा था, मगर अब लगता है कि उनका इंतजार खत्म होने को है। भारतीय वनडे टीम का अटूट…

2023 में आखिरी टी-20 और 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलने वाले श्रेयस अय्यर को इन दो फॉर्मेट में नजरअंदाज किया जा रहा था, मगर अब लगता है कि उनका इंतजार खत्म होने को है। भारतीय वनडे टीम का अटूट हिस्सा रहने वाले श्रेयस अय्यर अब टी20 और टेस्ट फॉर्मेट में वापसी कर सकते हैं।

हाल ही में हुए इंग्लैंड दौरे पर भी उन्हें नजर अंदाज किया गया था, मगर भारत को मिडिल ऑर्डर में उनके जैसे बल्लेबाज की कमी महसूस हुई। करुण नायर को नंबर-3, 5 और 6 पर मौके मिले, मगर 8 साल बाद टीम में वापसी करने के बावजूद वह फायदा नहीं उठा पाए।
रिपोर्ट के अनुसार अय्यर को भारत की टी-20 और टेस्ट टीम में वापस बुलाए जाने की संभावना है, जब चयनकर्ता अगस्त में संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप के लिए टीम चुनने के लिए मिलेंगे तब इसका फैसला लिया जा सकता है। एशिया कप 9 सितंबर से टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अक्टूबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि, "हमें सभी फॉर्मेट में मिडिल ऑर्डर में अय्यर जैसी क्लास और अनुभव की जरूरत है। यह कुछ ऐसा है जिसकी हमें इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान कमी खली।
चयनकर्ता जानते हैं कि अय्यर स्पिन गेंदबाजी के बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जो घरेलू सीजन में अहम होगा, जिसमें चार टेस्ट मैच शामिल हैं - वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैच।" अय्यर को दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम में चुना गया है, जो 28 अगस्त से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेली जाएगी।
गत चैंपियन होने के कारण सेमीफाइनल में पहुंचने वाली वेस्ट जोन की टीम 4 सितंबर से टूर्नामेंट के सीधे सेमीफाइनल में खेलेगी। अय्यर पीठ की समस्या और खराब फॉर्म के कारण पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम से बाहर होने के बाद से टेस्ट मैचों में टीम से बाहर चल रहे हैं।
हालांकि, निर्णयकर्ताओं का मानना है कि घरेलू क्रिकेट में खेलने में अनिच्छा जताने के बाद अनुबंध गंवाने के बाद से अय्यर ने सभी सही काम किए हैं। अय्यर रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए अच्छी फॉर्म में थे और पिछले सीजन में उन्होंने पांच मैचों में 68.57 की औसत से दो शतकों की मदद से 480 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
