श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 30 मई से
लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल और एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के तत्वावधान में श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन आगामी 30 मई से 2 जून तक स्कूल परिसर स्थित बैडमिंटन हॉल में होगा। टूर्नामेंट…

लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल और एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के तत्वावधान में श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन आगामी 30 मई से 2 जून तक स्कूल परिसर स्थित बैडमिंटन हॉल में होगा।
टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष पाठक ने बताया कि लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से संबद्ध यह प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की जा रही है। जिसमें 11 वर्ष, 13, 15, 17, 19 एवं सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष वर्ग व युगल वर्ग के मुकाबले आयोजित होंगे।

टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ी आयोजन सचिव देवेंद्र कौशल (मो. - 9451111077) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त खिलाड़ी विभिन्न बैडमिंटन अकादमियों के प्रशिक्षकों एवं एआर अंसारी(9792349777) बैडमिंटन कोच, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास एवं एक्सीलिया स्कूल में भी अपने फार्म जमा करा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 28 मई है एवं ड्रा 29 मई को निकाला जायेगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
