श्रीमंत शंकरदेव आविर्भाव क्षेत्र युगों तक रहेगा अक्षुण्ण : अमित शाह
बटद्रवा/गुवाहाटी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि बटद्रवा स्थित श्रीमंत शंकरदेव आविर्भाव क्षेत्र केवल 10–20 वर्षों के लिए नहीं, बल्कि युग-युगांतर तक श्रद्धा और आध्यात्म का केंद्र बना रहेगा। उन्होंने…

बटद्रवा/गुवाहाटी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि बटद्रवा स्थित श्रीमंत शंकरदेव आविर्भाव क्षेत्र केवल 10–20 वर्षों के लिए नहीं, बल्कि युग-युगांतर तक श्रद्धा और आध्यात्म का केंद्र बना रहेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में प्रवेश करते ही समय जैसे स्थिर हो जाता है और मन में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।
बटद्रवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने अवैध विदेशियों के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि एक-एक कर विदेशियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि असम की सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय पहचान की रक्षा के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अमित शाह ने बटद्रवा क्षेत्र से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को हटाकर नामघर की स्थापना और संरक्षण के लिए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की सराहना की। उन्होंने इसे असम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की दिशा में अहम कदम बताया।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने बटद्रवा में श्रीमंत शंकरदेव आविर्भाव क्षेत्र का औपचारिक उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने उत्तर भारत के सबसे बड़े, लगभग 5 हजार सीटों की क्षमता वाले ज्योति–विष्णु प्रेक्षागृह का भी उद्घाटन किया।
अपने दौरे के दौरान अमित शाह ने गुवाहाटी में नवनिर्मित पुलिस आयुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया, जिसे शहरी पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री बोरागांव स्थित शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक असम आंदोलन के 860 शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के बलिदान को नमन् किया और असम की जनआकांक्षाओं के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
-----------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
