द इंडियन व्यू

शुभमन गिल का 'मैजिकल' मोटिवेशन, टीम इंडिया की शानदार वापसी

परिस्थितियां जैसी हों, जितनी चुनौतीपूर्ण हों; एक लीडर वही होता है जो टीम का मनोबल न टूटने दे। उनका हौंसला बढ़ाए। जीत का आत्मविश्वास पैदा करे। साभार : गूगल युद्ध का मैदान हो या खेल का मैदान, यही नियम लागू होता है।…

Ragwendra P Singh
August 4, 2025
2 min read
शुभमन गिल का 'मैजिकल' मोटिवेशन, टीम इंडिया की शानदार वापसी

परिस्थितियां जैसी हों, जितनी चुनौतीपूर्ण हों; एक लीडर वही होता है जो टीम का मनोबल न टूटने दे। उनका हौंसला बढ़ाए। जीत का आत्मविश्वास पैदा करे।

साभार : गूगल

युद्ध का मैदान हो या खेल का मैदान, यही नियम लागू होता है। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल भी यही करते दिखे। पांचवें टेस्ट के चौथे दिन उनके शब्दों ने कमाल किया और भारत अब सीरीज बराबरी के दहलीज पर खड़ा है। गेंदबाजों और टीम का हौसला बढ़ाते हुए शुभमन गिल की आवाज स्टंप माइक में कैद हुई।

वह कहते दिख रहे हैं, ‘कम ऑन, बॉयज। एक घंटा और जोर लगाएंगे, उसके बाद सब मिल के आराम करेंगे।’ गिल की हौसलाफजाई ने जैसे जादू का काम किया और चाय के बाद प्रसिद्ध कृष्ण ने पहले ही ओवर में जैबक बेथेल को आउट कर दिया। बाद में उन्होंने खतरनाक जो रूट को भी पवैलियन भेजकर भारत की जीत की उम्मीदें जगा दी।

टीम मुकाबले में वापस आ गई। खराब रोशनी और बारिश की वजह से दिन का खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा। उस वक्त इंग्लैंड 6 विकेट पर 339 रन बनाकर खेल रहा था। अगर मौसम की बाधा नहीं आती तो भारतीय गेंदबाज जिस लय में थे और इंग्लैंड के बल्लेबाज जिस तरह दबाव में आए थे, टीम इंडिया ऐतिहासिक जीत हासिल कर सकती थी।

अब उसे पांचवें दिन का इंतजार करना होगा। इंग्लैंड को जीत के लिए चौथी पारी में 374 रन का लक्ष्य मिला है। ओवल के 123 साल के इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने इतने बड़े लक्ष्य को हासिल नहीं किया है। मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 4 विकेट और इंग्लैंड को 35 रन की जरूरत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।