द इंडियन व्यू

शुभमन गिल एंड कंपनी के लिए अग्निपरीक्षा : क्या भारत बचा पाएगा सीरीज?

भारत एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 3 मैचों के बाद 2-1 से पीछे है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा मुकाबला जारी है और तीसरे दिन के खेल के बाद ये कहा जा सकता है कि भारतीय टीम पर ना सिर्फ मुकाबला हारने का खतरा है, बल्कि…

Ragwendra P Singh
July 26, 2025
2 min read
शुभमन गिल एंड कंपनी के लिए अग्निपरीक्षा : क्या भारत बचा पाएगा सीरीज?

भारत एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 3 मैचों के बाद 2-1 से पीछे है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा मुकाबला जारी है और तीसरे दिन के खेल के बाद ये कहा जा सकता है कि भारतीय टीम पर ना सिर्फ मुकाबला हारने का खतरा है, बल्कि सीरीज भी हारने की कगार पर शुभमन गिल एंड कंपनी आ चुकी है।

साभार : गूगल

अब तक खेले गए तीनों मुकाबले करीबी रहे हैं और आखिरी दिन तक पहुंचे हैं, लेकिन चौथे टेस्ट में टीम इंडिया को अगर पारी से हार का सामना करना पड़े तो हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि टीम का प्रदर्शन अभी तक ऐसा ही रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने चौथे टेस्ट मैच में पहली पारी में 358 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के पास इस समय 186 रनों की बढ़त है।

चौथे दिन अगर इंग्लैंड ने पहले सेशन को भी खेल लिया तो आसानी से बढ़त 250 के पास पहुंच सकती है। इस तरह टीम इंडिया पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती तो यही होगी कि कैसे भी 250 रनों की खाई को पाटा जाए, जो कि इंग्लैंड में तीसरी या चौथी पारी में मुश्किल काम होता है।

भारत के लिए समस्या ये भी है कि ऋषभ पंत जैसा बल्लेबाज आपके लिए शायद इस मैच में आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाएगा। इस तरह आप एक बैटर शॉट हैं।

चार प्रोपर बल्लेबाज अभी भी भारत के पास हैं, लेकिन आखिर में तीन ऑलराउंडर आपके पास होंगे। इस तरह यह काफी ज्यादा मुश्किल भारत के लिए खड़ी करने वाला है। टीम इंडिया ने पिछले 10 साल में पहली बार किसी ओवरशीज टेस्ट में 500 से ज्यादा रन खाए हैं। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह भी हैं, लेकिन वे इस मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर सके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।