द इंडियन व्यू

शुभमन के साथी से यूएई टीम में: सिमरनजीत सिंह की अनकही कहानी

संयुक्त अरब अमीरात के बाएं हाथ के स्पिनर सिमरनजीत सिंह ने बोला, "मैं शुभमन को तब से जानता हूँ जब वह बच्चा था, लेकिन पता नहीं क्या वह मुझे याद करता है या नहीं।" साभार : गूगल अपने क्रिकेट करियर के बड़े मौके, भारत के खिलाफ…

Ragwendra P Singh
September 9, 2025
3 min read
शुभमन के साथी से यूएई टीम में: सिमरनजीत सिंह की अनकही कहानी

संयुक्त अरब अमीरात के बाएं हाथ के स्पिनर सिमरनजीत सिंह ने बोला, "मैं शुभमन को तब से जानता हूँ जब वह बच्चा था, लेकिन पता नहीं क्या वह मुझे याद करता है या नहीं।"

साभार : गूगल

अपने क्रिकेट करियर के बड़े मौके, भारत के खिलाफ एशिया कप मैच से पहले, 35 वर्षीय लुधियाना के इस खिलाड़ी को याद है कि कैसे बारह साल का प्रतिभाशाली शुभमन मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ के मैदान पर अभ्यास करने आता था।

सिमरनजीत ने बताया, "यह 2011-12 की बात है, जब शुभमन लगभग 11-12 साल का था। हम मोहाली में पीसीए अकादमी पर सुबह छह से 11 बजे तक अभ्यास करते थे। शुभमन अपने पिता के साथ सुबह 11 बजे आता था।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं नेट सत्र के बाद अतिरिक्त गेंदबाजी करता था। अब पता नहीं वह मुझे पहचानेगा या नहीं, लेकिन उन दिनों मैंने उसे काफी गेंदबाजी की है।"

यूएई के कोच लालचंद राजपूत ने भी सिमरनजीत की प्रतिभा की तारीफ की। उन्होंने कहा, "टी20 क्रिकेट में बाएं हाथ के हर स्पिनर में गेंद को लगातार फ्लाइट देने की हिम्मत नहीं होती, लेकिन सिमरन जानते हैं कि फ्लाइट से विकेट कैसे लिए जाते हैं।" पंजाब के इस गेंदबाज ने अब तक 12 टी20 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

सिमरनजीत ने बताया, "मैंने पंजाब में काफी जिला क्रिकेट खेली है और 2017 में रणजी संभावितों में चुना गया। किंग्स इलेवन पंजाब के नेट्स पर भी मैंने खूब गेंदबाजी की है।"

हालांकि, सफलता नहीं मिलने पर उन्हें एहसास हुआ कि भारत के लिए खेलने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। फिर कोरोना ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने कहा, "मुझे दुबई में अभ्यास का मौका मिला और अप्रैल 2021 में 20 दिन के लिए यहां आना था। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर और भारत में लॉकडाउन की वजह से मैं महीनों यहीं फंस गया।"

इसी वजह से वह यूएई के लिए खेलने के पात्र हो गए क्योंकि घरेलू क्रिकेट में तीन और सत्र खेलने की जरूरत थी। पात्रता पूरी करने के बाद उन्होंने मुख्य कोच लालचंद राजपूत से संपर्क कर ट्रायल दिया।

उन्होंने बताया, "2021 से मैं दुबई में रह रहा हूँ, जूनियर खिलाड़ियों को कोचिंग देकर अच्छा पैसा कमा रहा हूँ और क्लब क्रिकेट भी खेलता हूँ। यूएई टीम में शामिल होने के बाद अमीरात क्रिकेट बोर्ड से केंद्रीय करार मिला।

यह देश बहुत अच्छा है, यहाँ मेरे मजहब का सम्मान होता है। किसी ने मेरी दाढ़ी या कृपाण के बारे में नहीं पूछा।" जब उनसे पूछा गया कि उनका परिवार कल भारत के खिलाफ मैच में किसका समर्थन करेगा, तो उन्होंने कहा, "यह एक कठिन फैसला है। मेरा सपना भारत के लिए खेलना था, लेकिन अब मैं यूएई के लिए खेल रहा हूँ, तो लगता है वे यूएई का समर्थन करेंगे।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।