शिमला में दुकान से 1.35 लाख रुपये की नकदी चोरी
शिमला : राजधानी शिमला के आईजीएमसी के समीप स्थित एक जनरल स्टोर से अज्ञात चोरों ने लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…

शिमला : राजधानी शिमला के आईजीएमसी के समीप स्थित एक जनरल स्टोर से अज्ञात चोरों ने लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कृष्णा जनरल स्टोर में हुई, जो कृष्णा शर्मा और उनके परिवार द्वारा संचालित किया जाता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति प्रेम राज और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोटगढ़ हाउस शांकली में रहती हैं तथा दुकान का संचालन सभी मिलकर करते हैं।
12 जून की सुबह जब उनके पति रोजाना की तरह दुकान पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दुकान का शटर खुला हुआ है और भीतर रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। मनी बॉक्स का ताला भी टूटा हुआ था। जब उन्होंने भीतर जाकर जांच की तो पाया कि मनी बॉक्स से लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी है।
इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) व 305(ए) के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक जांच और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला सुनियोजित चोरी का प्रतीत होता है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
