द इंडियन व्यू

शिमला में चोरी की दो वारदातें, कॉपर तारों और सोलर प्लांट को बनाया निशाना

शिमला : राजधानी शिमला के रोहड़ू और बालूगंज थाना क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन की नींद उड़ा दी है। दोनों मामलों में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। कॉपर तार और पाइपों की…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
शिमला में चोरी की दो वारदातें, कॉपर तारों और सोलर प्लांट को बनाया निशाना

शिमला : राजधानी शिमला के रोहड़ू और बालूगंज थाना क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन की नींद उड़ा दी है। दोनों मामलों में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

कॉपर तार और पाइपों की चोरी, चार युवकों पर एफआईआर

पहला मामला थाना रोहड़ू के तहत सामने आया है। जहां विजय कुमार निवासी कोर्ट रोड रोहड़ू की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार नौ और 10 जून की दरम्यानी रात को राज, विक्की, सनी और अन्य कुछ लोगों ने समोली क्षेत्र में एसी फिटिंग के लिए रखी गई कॉपर की तारें और पाइप चोरी कर लिए। चोरों ने करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी किया है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 331(4), 305 और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय से सोलर प्लांट की चोरी

दूसरा मामला थाना बालूगंज में दर्ज हुआ है, जहां शिमला जिले के घण्डल स्थित हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर में लगे सोलर प्लांट से तारों और अन्य सामान की चोरी हुई है। यह शिकायत विश्वविद्यालय के अधीक्षक विपन कुमार गुप्ता ने दर्ज करवाई है।

शिकायत के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने विश्वविद्यालय परिसर में लगे सोलर पैनल सिस्टम से महत्त्वपूर्ण तारें और उपकरण चोरी कर लिए। इस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच शुरू, आरोपियों की तलाश जारी

दोनों मामलों में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…