द इंडियन व्यू

शिखर धवन से ईडी की पूछताछ, अवैध सट्टेबाजी ऐप ‘1xBet’ से जुड़े आरोपों की जांच

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन गुरुवार को एक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। साभार : गूगल वह मध्य दिल्ली स्थित निदेशालय के कार्यालय में सुबह 11…

Ragwendra P Singh
September 4, 2025
2 min read
शिखर धवन से ईडी की पूछताछ, अवैध सट्टेबाजी ऐप ‘1xBet’ से जुड़े आरोपों की जांच

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन गुरुवार को एक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए।

साभार : गूगल

वह मध्य दिल्ली स्थित निदेशालय के कार्यालय में सुबह 11 बजे पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ‘वन एक्स बेट’ नाम के एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी इस जांच के तहत धन शोधन निवारण अधिनियम यानी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज कर रही है।

ऐसा माना जा रहा है कि 39 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के ज़रिए इस ऐप से जुड़े हैं। ईडी पूछताछ के दौरान इस ऐप से उनके संबंधों को समझना चाहता है। एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े ऐसे कई मामलों की जांच कर रही है जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या भारी कर चोरी का आरोप है।

पिछले महीने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से इस मामले में पूछताछ की गई थी। केंद्र सरकार ने हाल ही में एक कानून लाकर वास्तविक धन वाली ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मार्केट विश्लेषण फर्मों और जांच एजेंसियों के अनुसार भारत में 22 करोड़ लोग ऐसे आनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जिनमें से आधे नियमित प्रयोग करने वाले हैं।

इससे पहले ईडी पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से पूछताछ कर चुकी है। एजेंसी ने रैना से ऐप से उनके संबंधों, उसके प्रचार से हुई कमाई और दोनों पक्षों के बीच संचार के माध्यम के बारे में पूछताछ की थी। ईडी ने शिखर धवन को भी इसी तरह के सवाल के लिए बुलाया है। एजेंसी ने इससे पहले गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।