द इंडियन व्यू

शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से हाथ खींचे: 'देश से बढ़कर कुछ नहीं'

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
July 20, 2025
2 min read
शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से हाथ खींचे: 'देश से बढ़कर कुछ नहीं'

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है।

साभार : गूगल

धवन ने सोशल मीडिया पर एक बयान साझा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सभी मैचों से बाहर होने के अपने फैसले के बारे में बताया। जिसमें उन्होंने इस साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले का हवाला दिया।

शिखर धवन ने X पर एक ईमेल की तस्वीर साझा करके लिखा, "जो कदम 11 मई को लिया, उसमें आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है, और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता।" उन्होंने इससे पहले 11 मई को अपना रुख व्यक्त किया था, टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी की पुष्टि की लेकिन स्पष्ट किया कि वह पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच में नहीं खेलेंगे।

https://twitter.com/SDhawan25/status/1946652292813554132

धवन द्वारा जारी ईमेल की तस्वीर में लिखा है, “प्रिय टीम, मुझे विश्वास है कि यह ईमेल आपको कुशल मंगल लगेगा। यह औपचारिक रूप से दोहराना और पुष्टि करना है कि श्री शिखर धवन आगामी डब्ल्यूसीएल लीग में पाकिस्तान टीम के खिलाफ किसी भी मैच में भाग नहीं लेंगे।

यह निर्णय 11 मई को कॉल और व्हाट्सएप पर हमारी चर्चा के दौरान पहले ही बता दिया गया था।” आगे लिखा है, “वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति और भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए, श्री धवन और उनकी टीम ने उचित विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है।

हम इस मामले में लीग की समझ और सहयोग का सम्मानपूर्वक अनुरोध करते हैं। यदि आपको किसी अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, तो कृपया संपर्क करने में संकोच न करें।" 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।

इस हमले की ज़िम्मेदारी शुरू में द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी, जिसे लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध माना जाता है। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

बता दें, शिखर धवन ने तो अधिकारिक रूप से इस मैच से हटने का फैसला किया है। वहीं रिपोर्ट्स हैं कि हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच ना खेलने का मन बना चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।