द इंडियन व्यू

शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास : टी20 में अनोखा डबल

टी-20 क्रिकेट में बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने ऐसा कारनामा कर दिया है जो आज तक किसी दूसरे क्रिकेटर ने नहीं किया है। ये कारनामा है टी20 में 500 से ज्यादा विकेट और 7000 रन के बेमिसाल डबल का। वह इस फॉर्मेट में ऐसा…

Ragwendra P Singh
August 25, 2025
2 min read
शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास : टी20 में अनोखा डबल

टी-20 क्रिकेट में बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने ऐसा कारनामा कर दिया है जो आज तक किसी दूसरे क्रिकेटर ने नहीं किया है। ये कारनामा है टी20 में 500 से ज्यादा विकेट और 7000 रन के बेमिसाल डबल का। वह इस फॉर्मेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

साभार : गूगल

कैरिबियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। एंटीगुआ के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में एंटिगुआ ऐंड बरबुडा फॉल्कंस की तरफ से सेंट किट्स ऐंड नेविस पैट्रिय्स के खिलाफ मैच में उन्होंने यह कारनामा किया।

मैच में शाकिब ने पहले 11 रन देकर 3 विकेट लिए और बाद में तेजी से 25 रन बनाकर अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में 3 विकेट लेने के साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बने।

उनसे पहले अफगानिस्तान के राशिद खान, वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर टी20 क्रिकेट में 500 विकेट का कारनामा कर चुके हैं। लेकिन शाकिब अल हसन के अलावा इनमें से किसी के नाम 7000 से ज्यादा रन नहीं हैं। शाकिब अल हसन टी20 में 500 विकेट पूरे करने वाले बाएं हाथ के पहले स्पिनर हैं।

इसके अलावा उन्होंने इस फॉर्मेट में बल्ले से भी कमाल किया है और अब तक 7574 रन बना चुके हैं। टी20 क्रिकेट में 500+ विकेट लेने वाले पांचों क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो शाकिब के 7574 रनों के बाद ड्वेन ब्रावो 6970 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

सुनील नरेन के नाम 4649 रन हैं। राशिद खान ने 2662 रन बनाए हैं और इमरान ताहिर के नाम सिर्फ 377 रन हैं। टी20 में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और केरन पोलार्ड के आंकड़े भी काफी प्रभावशाली हैं।

दोनों ने 500 विकेट तो नहीं लिए हैं लेकिन रन बनाने के मामले में ये शाकिब अल हसन से काफी आगे हैं। रसेल ने टी20 में 487 विकेट लिए हैं और 9361 रन बनाए हैं। इसी तरह पोलार्ड के नाम 332 विकेट और 13981 रन हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।