द इंडियन व्यू

शांभवी और दिव्यांशु का जूनियर विश्व रिकॉर्ड, मिक्स्ड टीम एयर राइफल में जीता स्वर्ण

नई दिल्ली : भारत की 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जोड़ी शांभवी क्षीरसागर और दिव्यांशु देवांगन ने 499.9 के जूनियर विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीतकर आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में भारत को चौथा स्वर्ण दिलाया। इससे…

Ragwendra P Singh
April 24, 2026
2 min read
शांभवी और दिव्यांशु का जूनियर विश्व रिकॉर्ड, मिक्स्ड टीम एयर राइफल में जीता स्वर्ण

नई दिल्ली : भारत की 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जोड़ी शांभवी क्षीरसागर और दिव्यांशु देवांगन ने 499.9 के जूनियर विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीतकर आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में भारत को चौथा स्वर्ण दिलाया।

इससे पहले इस जोड़ी ने 632.0 के संयुक्त स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया था। चीनी ताइपे की त्साई चिएह-यिंग और चेन यू-आन की जोड़ी ने 498.3 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि फ्रांस की टिफेन पोमेस और गैस्पार्ड लेसिएर की जोड़ी ने 434.4 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुषों की जूनियर 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल स्पर्धा में भारत के समीर ने 573 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फ्रांस के अर्नॉ गामालेरी ने 589 का स्कोर करते हुए जूनियर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।

फाइनल में समीर सातवें स्थान पर रहे, जहां उन्होंने आठ सीरीज़ के फाइनल में शुरुआती तीन पांच-शॉट सीरीज़ में सात हिट दर्ज किए। गामालेरी ने 29 हिट के साथ स्वर्ण पदक जीता।

काहिरा में चल रहे इस जूनियर वर्ल्ड कप में भारत अब तक 12 पदक जीत चुका है और चार स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। प्रतियोगिता के दो दिन शेष हैं, जिनमें छह स्वर्ण पदक और दांव पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।