शबनिम इस्माइल की वापसी से दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप की उम्मीदें मजबूत
दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने संन्यास से लौटे हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में जगह बनाई है। इस्माइल ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन…

दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने संन्यास से लौटे हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में जगह बनाई है। इस्माइल ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब वह आगामी विश्व कप में टीम की ओर से खेलती नजर आएंगी।
इस्माइल की वापसी से दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी मजबूत हुई है। वह एक बार फिर अपनी पुरानी नई गेंद की साथी मारीजाने कैप के साथ खेलेंगी, जो बीमारी से उबरकर टीम में लौटी हैं। पूर्व कप्तान डाने वान नीकेर्क को भी टीम में शामिल किया गया है।
उन्होंने पिछले साल अपना संन्यास वापस लेने के बाद नौ अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। टीम की कप्तानी लॉरा वोल्वार्ड्ट करेंगी। इसके अलावा ताजमिन ब्रिट्स, सुने लूस, क्लोए ट्रायन और अयाबोंगा खाका जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।

पूर्व अंडर-19 कप्तान कायला रेनेके को पहली बार सीनियर वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है। विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो भी कलाई की चोट से उबरकर टीम में लौट आई हैं। दक्षिण अफ्रीका अपना पहला मुकाबला 13 जून को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।
मुख्य कोच मंडला माशिमबयी ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के हवाले से कहा, “शबनिम जैसी खिलाड़ी की वापसी टीम के लिए बेहद अहम है। बातचीत के दौरान साफ दिखा कि उनके अंदर अभी भी दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने और टीम को खास उपलब्धि दिलाने की भूख है।” उन्होंने आगे कहा, “हम मारीजाने, डाने और कराबो की वापसी से भी खुश हैं।”
शबनिम इस्माइल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार हिस्सा लिया। उन्होंने 2025 में मुंबई इंडियंस के साथ महिला प्रीमियर लीग का खिताब भी जीता था। संन्यास के बाद से वह कुल 92 टी-20 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें डब्ल्यूबीबीएल, डब्ल्यूसीपीएल और द हंड्रेड जैसी लीग शामिल हैं। हालांकि, पिछली टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाने वाली एनेके बॉश इस बार टीम में जगह बनाने में सफल नहीं रहीं।
दक्षिण अफ्रीका महिला टी-20 वर्ल्ड कप टीम
लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मारीजाने कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, कराबो मेसो (विकेटकीपर), नोनकुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लोए ट्रायन और डाने वान नीकेर्क
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
