वीनस विलियम्स ने सेरेना के बिना 14 साल बाद जीता अमेरिकी ओपन युगल मैच
14 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता वीनस विलियम्स ने अपनी छोटी बहन सेरेना के बिना पिछले 14 साल में पहली बार अमेरिकी ओपन महिला युगल मैच जीता। साभार : गूगल लैला फर्नांडिज के साथ मिलकर उन्होंने छठी वरीयता प्राप्त एन किचेनोक और…

14 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता वीनस विलियम्स ने अपनी छोटी बहन सेरेना के बिना पिछले 14 साल में पहली बार अमेरिकी ओपन महिला युगल मैच जीता।

लैला फर्नांडिज के साथ मिलकर उन्होंने छठी वरीयता प्राप्त एन किचेनोक और एलेन पेरेज की जोड़ी को 7 . 6, 6 . 3 से हराया। 45 वर्षीय वीनस और लैला का दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया। वीनस एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार गई थी। वह 2022 के बाद पहली बार यहां युगल वर्ग में खेल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
