वीनस का यूएस ओपन सफर फिर अधूरा, मुचोवा से मिली हार
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का यूएस ओपन का अभियान निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। वीनस को कैरोलिना मुचोवा के खिलाफ तीन लगातार सेटों में हार मिली। साभार : गूगल 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा ने वीनस विलियम्स को…

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का यूएस ओपन का अभियान निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। वीनस को कैरोलिना मुचोवा के खिलाफ तीन लगातार सेटों में हार मिली।

11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा ने वीनस विलियम्स को 6-3, 2-6, 6-1 से हराया। सात बार की ग्रैंड स्लैम विजेता वीनस विलियम्स के सामने 2 घंटे तक चले मुकाबले में कमजोर साबित हुई।
शुरुआती गेम में वीनस की सर्विस टूट गई और वह 0-2 से पीछे हो गईं। उन्हें अपने दूसरे सर्विस गेम में तीन ब्रेक पॉइंट का सामना करना पड़ा, जिससे शुरुआत में ही डबल ब्रेक से पिछड़ने का खतरा था। लेकिन उन्होंने तीनों बचा लिए और लगातार तीन गेम जीतकर 3-2 की बढ़त बनाई, लेकिन अगले चार गेम हारकर पहला सेट हार गईं।
उन्होंने पहले गेम में सात डबल फॉल्ट किए। दूसरे सेट में उन्होंने शुरुआती गेम में मुचोवा की सर्विस तोड़ी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 10 विनर लगाए और सिर्फ पांच अनफोर्स्ड एरर किए और खुद को सिर्फ एक डबल फॉल्ट तक सीमित रखा।
तीसरे सेट में वीनस की लय कमजोर पड़ गई, जिससे मुचोवा ने नियंत्रण हासिल कर लिया और जीत पक्की कर ली। वीनस विलियम्स लगातार चौथी बार यूएस ओपन में पहले दौर से ही बाहर हुई हैं।
मुचोवा के खिलाफ वह अपना 101वां यूएस ओपन एकल मैच खेल रही थी, जिसमें से उन्होंने 79 जीते हैं—यह संख्या सिर्फ सेरेना, क्रिस एवर्ट और मार्टिना नवरातिलोवा से बेहतर है।
वीनस विलियम्स ने 1997 में 17 साल की उम्र में पहली बार यूएस ओपन खेला था। पहली बार में ही उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया था। 2000 और 2001 में वह यूएस ओपन महिला एकल की विजेता रही थीं। 45 साल की उम्र में यूएस ओपन इतिहास में एकल मैच खेलने वाली वीनस तीसरी सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
