द इंडियन व्यू

वीकेंड का फायदा उठाकर '120 बहादुर' ने बढ़ाई रफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' ने सिनेमाघरों में अपनी रिलीज़ के तीन दिन पूरे कर लिए हैं। 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में फरहान के साथ राशि खन्ना भी अहम भूमिका में दिखाई देती…

Ragwendra P Singh
November 24, 2025
2 min read
वीकेंड का फायदा उठाकर '120 बहादुर' ने बढ़ाई रफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' ने सिनेमाघरों में अपनी रिलीज़ के तीन दिन पूरे कर लिए हैं। 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में फरहान के साथ राशि खन्ना भी अहम भूमिका में दिखाई देती हैं। रिलीज़ के पहले दिन फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, ओपनिंग कलेक्शन उम्मीदों से कम रहा, लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ते हुए शानदार बढ़त दर्ज की है।'120 बहादुर' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्टसैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, '120 बहादुर' ने रिलीज़ के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ से अपनी शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन इसका कारोबार बढ़कर 3.85 करोड़ पहुंच गया। वीकेंड के उछाल के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 10.10 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, 80–90 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म को लागत निकालने के लिए अब भी लंबा सफर तय करना होगा।फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ उन वीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में कठिन परिस्थितियों के बावजूद अदम्य साहस का परिचय दिया था। इस ऐतिहासिक लड़ाई में लगभग 3,000 चीनी सैनिकों के मुकाबले मात्र 120 भारतीय जवानों ने डटकर मोर्चा संभाला था।फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ विवान भटेना, अंकित सिवाच, स्पर्श वालिया, एजाज खान, धनवीर सिंह और दिग्विजय प्रताप भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आते हैं। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘रेजी’ घोष ने किया है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…