द इंडियन व्यू

विश्व कप से बाहर होने का मलाल नहीं, वापसी की तैयारी में जुटीं पूजा वस्त्राकर

टी20 महिला विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने के बाद भारतीय ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर अब पूरी तरह फिट होने और अपने खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं जिससे कि वह राष्ट्रीय टीम में मजबूती से लौट सकें। पिछले दो वर्ष से कई…

Ragwendra P Singh
June 11, 2026
3 min read
विश्व कप से बाहर होने का मलाल नहीं, वापसी की तैयारी में जुटीं पूजा वस्त्राकर

टी20 महिला विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने के बाद भारतीय ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर अब पूरी तरह फिट होने और अपने खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं जिससे कि वह राष्ट्रीय टीम में मजबूती से लौट सकें।

पिछले दो वर्ष से कई चोटों से जूझ रहीं पूजा के दाहिने कंधे की हाल ही में सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा कि विश्व कप में नहीं चुना जाना उनके लिए कोई झटका नहीं है क्योंकि वह अब भी अपने रिहैबिलिटेशन पर काम कर रही हैं।

पूजा ने मध्य प्रदेश लीग के दौरान एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘मुझे बुरा नहीं लगा। टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। मैंने अपनी भावनाओं को उस हद तक नहीं जाने दिया। मैं बस अपनी चोटों से उबरना चाहती हूं।’’

साभार : गूगल

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती हूं और अपने कौशल को उस स्तर तक ले जाना चाहती हूं। मैं इस पर काम कर रही हूं और जब सब कुछ ठीक हो जाएगा तो मुझे लगता है कि चयनकर्ता निश्चित रूप से मुझे चुनेंगे।’’ इस दाएं हाथ की तेज गेंदबाज ने सर्जरी से उबरने के बाद घरेलू एकदिवसीय मुकाबलों में और अंतरक्षेत्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दाहिने कंधे की सर्जरी हुई थी। उसके बाद मैंने सीनियर एकदिवसीय घरेलू टूर्नामेंट खेला और अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट में अपने पूरे कोटे के ओवर भी फेंके। अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।’’ पूजा ने कहा कि वह और उनका सहयोगी स्टाफ राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए कोई समय-सीमा तय करने के बजाय धीरे-धीरे फिटनेस लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

पूजा ने मध्य प्रदेश लीग के दौरान बहुत कम गेंदबाजी लेकिन उन्होंने कहा कि यह फैसला फिटनेस से जुड़ा नहीं बल्कि रणनीतिक था। लीग में बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलने के बावजूद पूजा का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह खुद को मुख्य रूप से गेंदबाजी ऑलराउंडर मानती हैं।

पूजा ने कहा कि इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप के दौरान उम्मीदों का बोझ उठाने के लिए भारतीय टीम काफी अनुभवी है, विशेषकर पिछले साल घरेलू मैदान पर एकदिवसीय विश्व चैंपियन बनने के बाद। उन्होंने कहा, ‘‘दबाव होगा लेकिन खिलाड़ी बहुत अनुभवी हैं। उन्होंने दबाव वाली स्थितियों में खेला है और पहले भी इंग्लैंड में खेल चुकी हैं। मुझे यकीन है कि वे परिस्थितियों को बहुत अच्छे से संभाल लेंगी।’’

भारतीय टीम में मैच जिताने वाली संभावित खिलाड़ियों के बारे में पूछे जाने पर पूजा ने कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट में निचला मध्य क्रम बहुत अहम भूमिका निभाता है। भारती फुलमाली ने अच्छा प्रदर्शन किया है और ऋचा घोष एक पावर हिटर के तौर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वे विश्व कप में अहम भूमिका निभा सकती हैं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।