विश्व कप में स्थान सुनिश्चित करने को तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने एशिया कप के लिए चीन के हांगझोउ रवाना होने से पहले शनिवार को यहां बोला कि टीम अगले साल खेले जाने वाले विश्व कप में जगह पक्की करने के लिए प्रतिबद्ध है। टीम महिला एशिया कप में…

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने एशिया कप के लिए चीन के हांगझोउ रवाना होने से पहले शनिवार को यहां बोला कि टीम अगले साल खेले जाने वाले विश्व कप में जगह पक्की करने के लिए प्रतिबद्ध है। टीम महिला एशिया कप में भाग लेने के लिए शनिवार को रवाना हुई।

अगले वर्ष होने वाले विश्व कप में अपना स्थान पक्का करने के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम को यह टूर्नामेंट जीतना होगा। सलीमा ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट हमारे लिए अगले वर्ष होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में अपना स्थान सुरक्षित करने का अच्छा अवसर है और हम इस पर ध्यान दे रहे हैं।
अभी हमारी पहली प्राथमिकता अपने पूल में शीर्ष पर रहना और सुपर फ़ोर में पहुंचना है।’’ भारत को पूल बी में रखा गया है और ग्रुप चरण में उसका सामना जापान, थाईलैंड और सिंगापुर से होगा।
भारत पांच सितम्बर को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद वह छह सितंबर को जापान और फिर आठ सितंबर को सिंगापुर से भिड़ेगा। भारत ने 2004 और 2017 में महिला एशिया कप जीता था। पिछले टूर्नामेंट में वह तीसरे स्थान पर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
