विश्व कप 2026 के लिए फ्रांस टीम घोषित, काइलिन एमबाप्पे संभालेंगे कमान
फ्रांस ने अगले महीने से खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है जिसमें स्टार स्ट्राइकर काइलिन एमबाप्पे की अगुवाई में मजबूत आक्रमण पंक्ति चुनी गई है। फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने…

फ्रांस ने अगले महीने से खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है जिसमें स्टार स्ट्राइकर काइलिन एमबाप्पे की अगुवाई में मजबूत आक्रमण पंक्ति चुनी गई है।
फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने गुरुवार को जो टीम घोषित की उसमें गोलकीपर रॉबिन रिसर भी शामिल हैं जिन्हें घरेलू लीग में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। लेंस के लिए खेलने वाले रिसर ने इस सप्ताह की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीता था। डेसचैम्प्स ने उन्हें माइक मैगनन और ब्राइस सांबा के बाद तीसरे गोलकीपर के रूप में चुना।
फ्रांस अपने तीसरे विश्व कप खिताब की कवायद में है। वह कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में 11 जून से 19 जुलाई तक होने वाले विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में भाग लेगा। फ्रांस को ग्रुप आई में सेनेगल, इराक और नॉर्वे के साथ रखा गया है।

फ्रांस की अग्रिम पंक्ति काफी मजबूत नजर आ रही है जिसमें एमबाप्पे के अलावा बैलोन डीओर विजेता ओस्मान डेम्बेले, उभरते सितारे डेसिरे डौए, माइकल ओलिसे, रेयान चेर्की और मैग्नेस अक्लिओचे आदि भी शामिल हैं।
यह डेसचैम्प्स का आखिरी टूर्नामेंट होगा। उन्होंने इस साल घोषणा की थी कि वह विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे, जिससे 2012 में शुरू हुआ उनका सफल कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। उनके कोच रहते हुए फ्रांस ने 2018 में विश्व कप जीता और 2022 में फाइनल तक पहुंचा।
विश्व कप (फ्रांस टीम)
गोलकीपर: माइक मैगनन, ब्राइस सांबा, रॉबिन रिसर
डिफेंडर: लुकास डिग्ने, मालो गुस्टो, लुकास हर्नांडेज़, थियो हर्नांडेज़, इब्राहिमा कोनाटे, जूल्स कौंडे, मैक्सेंस लैक्रोइक्स, विलियम सलीबा, डेयोट उपामेकानो
मिडफील्डर: एनगोलो कांटे, मनु कोने, एड्रियन रबियोट, ऑरेलियन टचौमेनी, वॉरेन ज़ैरे-एमरी
फॉरवर्ड: मैग्नेस अक्लिओचे, ब्रैडली बारकोला, रेयान चेर्की, ओस्मान डेम्बेले, डेसिरे डौए, जीन-फिलिप माटेटा, किलियन एमबाप्पे, माइकल ओलिसे, मार्कस थुरम
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
