विराट कोहली से भूख सीखी, सचिन से क्रिकेट समझा: शुभमन गिल
शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट के प्रिंस का नाम दिया ही इसलिए गया कि फैंस को लगता है कि भविष्य के वह किंग हैं। टेस्ट में कप्तानी मिलने के बाद उनमें और भी निखार आ चुकी है। साभार : गूगल अब टी20 टीम में न सिर्फ वापसी की है…

शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट के प्रिंस का नाम दिया ही इसलिए गया कि फैंस को लगता है कि भविष्य के वह किंग हैं। टेस्ट में कप्तानी मिलने के बाद उनमें और भी निखार आ चुकी है।

अब टी20 टीम में न सिर्फ वापसी की है बल्कि उपकप्तान भी बने हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आकाश पर गिल जिस तेजी से उभर रहे हैं वो साफ बताता है कि आने वाले वक्त में क्रिकेट का एक युग ही उनके नाम से पहचान पा सकता है।
लेकिन खुद गिल को किन खिलाड़ियों से प्रेरणा मिली? किसने उनके करियर को आकार दिया? क्रिकेट में उनके आदर्श कौन हैं? प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट ने एक हालिया पॉडकास्ट में खुद खुलासा किया है। शुभमन गिल हाल में ही एक पॉडकास्ट में दिखे थे। उसमें उन्होंने म्यूजिक, क्रिकेट और अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की।
गिल ने अपने दो आदर्शों का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरे दो आदर्श रहे हैं। पहले हैं सचिन तेंदुलकर। वह मेरे पिता के पसंदीदा थे और मैं क्रिकेट में आया भी तो उनकी ही वजह से।
वह 2013 में रिटायर हुए और 2011-13 के आसपास मैं वास्तव में क्रिकेट को सही तरीके से समझना शुरू कर दिया- न सिर्फ कौशल बल्कि खेल के मानसिक और रणनीतिक पहलू को भी समझने लगा था।' गिल ने आगे कहा, ‘उसी समय मैंने विराट कोहली को बारीकी से देखना शुरू कर दिया। वह जिस तरह से अपना काम करते थे, उसे देखना मैं पसंद करने लगा।
खेल के लिए उनका जुनून और भूख मुझे भाने लगा। आप सभी कौशल और सभी तकनीक सीख सकते हैं लेकिन भूख ऐसी चीज है जो या तो आपके पास होगी या नहीं होगी।
विराट में यह कूट-कूटकर था और इसने मुझे वाकई प्रभावित किया।’ शुभमन गिल ने कहा, 'टैलेंट और स्किल एक अलग चीज है, लेकिन अगर आपके अंदर भूख और जुनून नहीं है तो इसका कोई मतलब नहीं है।'
भारत के टेस्ट कप्तान ने पॉडकास्ट के दौरान म्यूजिक से अपने लगाव, पंजाब से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने तक के सफर पर भी बात की। बताया कि कैसे मैचों से पहले शास्त्रीय धुनों को सुनने से उनकी खेल पर एकाग्रता बनी रहती है। शुभमन गिल एशिया कप में खेल रहे हैं।
करीब सालभर बाद उनकी टी20 टीम में वापसी हुई है और उन्हें उपकप्तान चुना गया है। एशिया कप में भारत के पहले मैच में उन्होंने यूएई के खिलाफ ओपनिंग की और नाबाद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
