द इंडियन व्यू

विराट की वजह से जोकोविच को हुआ क्रिकेट से प्यार, जल्द आएंगे भारत; खेलेंगे टेनिस और क्रिकेट

विराट कोहली और नोवाक जोकोविच। मौजूदा दौर में खेल की दुनिया के दो सबसे बड़े सितारे। एक क्रिकेट की दुनिया का किंग तो एक टेनिस जगत का बेताज बादशाह। दोनों अपने-अपने खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक। दोनों में दोस्ती भी है…

Ragwendra P Singh
April 21, 2026
3 min read
विराट की वजह से जोकोविच को हुआ क्रिकेट से प्यार, जल्द आएंगे भारत; खेलेंगे टेनिस और क्रिकेट

विराट कोहली और नोवाक जोकोविच। मौजूदा दौर में खेल की दुनिया के दो सबसे बड़े सितारे। एक क्रिकेट की दुनिया का किंग तो एक टेनिस जगत का बेताज बादशाह। दोनों अपने-अपने खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक। दोनों में दोस्ती भी है और एक दूसरे के लिए इज्जत भी।

टेनिस आइकन नोवाक जोकोविच के देश सर्बिया में क्रिकेट बहुत लोकप्रिय नहीं है लेकिन ये टेनिस स्टार क्रिकेट को फॉलो करता है। वजह सिर्फ एक हैं- विराट कोहली। खेल की दुनिया का ऑस्कर कहे जाने वाले 'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स' से इतर एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में जोकोविच ने किंग कोहली की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही उन्होंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया। उन्होंने साथ में ये उम्मीद भी जताई कि जब भी वह कभी भारत जाएंगे तो कोहली उनके साथ जरूर रहेंगे। जोकोविच ने जल्द ही भारत आने की भी बात कही।

साभार : गूगल

नोवाक जोकोविच ने एक बातचीत में कहा, 'विराट कोहली मेरे दोस्त हैं और ऐसे शख्स हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं, प्रशंसा करता हूं। ईमानदारी से कहें तो उनकी वजह से ही मैंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया।

मैंने पहले भी इसे फॉलो किया लेकिन उनके जरिये और ज्यादा फॉलो करने शुरू किया। हम संपर्क में रहते हैं और उम्मीद करता हूं कि मैं जब भी आऊंगा (भारत), मैं कहना तो नहीं चाहता, लेकिन मैं जब भी भारत आऊंगा, वह मेरे साथ हो सकते हैं।

हम थोड़ा बहुत टेनिस खेलेंगे और थोड़ा बहुत क्रिकेट। मस्ती करेंगे और स्पोर्ट का आनंद लेते हुए पॉजिटिव, गुड वाइब्स फैलाएंगे।' नोकाव जोकोविच ने खुद को भारत का फैन बताया। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही भारत आने का भी प्लान कर रहे हैं, जिसका वह लंबे समय से फैन रहे हैं।

नोवाक जोकोविच टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। उन्होंने 24 बार ग्रैंड स्लैम जीता है। वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में मार्गरेट कोर्ट के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। कोर्ट ने महिला टेनिस में ये कमाल किया था।

नोवाक जोकोविच ने कहा, 'मुझे व्यक्तिगत तौर पर भारतीय टेनिस और दुनियाभर के खेलप्रेमियों से सालों से जो सपोर्ट मिलता रहा है उस पर मेरा हमेशा प्यार, सम्मान और तारीफ का संदेश रहेगा। मेरा संदेश यह भी होगा- 'बहुत जल्द आपसे भारत में मिलेंगे' क्योंकि मुझे वहां जाने की जरूरत है।

मैं पिछले कुछ सालों से भारत जाने की अच्छा रखता हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं भारत जाऊंगा, मैच खेलूंगा या कुछ हो सकता है, बस जाऊंगा। मैं खुद को भारतीय लोगों के बहुत करीब पाता हूं।'

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 की बात करें तो मैड्रिड में हुए इस भव्य समारोह में टेनिस का दबदबा रहा। कार्लोस अल्काराज और एरिना सबालेंका को क्रमशः स्पोर्ट्समैन और स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।