विनोद सिंह का अर्धशतक, फायरबॉल्स मास्टर्स फाइनल में
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विनोद सिंह (61) के बेहतरीन अर्धशतक और अनिल सिंह (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी से फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दूसरे सेमीफाइनल…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विनोद सिंह (61) के बेहतरीन अर्धशतक और अनिल सिंह (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी से फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दूसरे सेमीफाइनल में सीवीसीएल को आठ रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
आरडीएसओ स्टेडियम पर फायरबॉल्स मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 145 रन का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज जसविंदर खाता भी नहीं खोल सके जबकि उनके जोड़ीदार डा. अरुण ने 35 रन बनाए। फिर विनोद सिंह ने 53 गेंदों पर 7 चौके से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं अजय कुमार ने 18 रन का योगदान किया। सीवीसीएल से राकेश जोशी व आशुतोष श्रीवास्तव को दो-दो विकेट की सफलता मिली।
जवाब में सीवीसीएल की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। टीम से राकेश जोशी 34 व संतोष उपाध्याय 32 रन बनाकर ही कुछ प्रतिरोध कर सके। उनके अलावा नीरज तोमर (22) व आशुतोष श्रीवास्तव (19) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। फायरबॉल्स मास्टर्स से अनिल सिंह ने तीन विकेट की सफलता पाई जबकि अजय द्विवेदी, नय्यर जमाल, विनोद सिंह, अजय कुमार लाल व सर्वेंद्र सिंह को एक-एक विकेट की सफलता मिली।
टूर्नामेंट के नाकआउट राउंड में 17 मई को हुए एलिमिनेटर मैच में सीवीसीएल ने क्रिकेट बड्डीज को सात रन से हराकर दूसरे सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद 23 मई को पहले सेमीफाइनल में केएसीसी ने फायरबॉल्स मास्टर्स को 23 रन से पराजित कर सीधे फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था।
वहीं आज दूसरे सेमीफाइनल में फायरबॉल्स मास्टर्स ने सीवीसीएल को आठ रन से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। अब फाइनल में केएसीसी व फायरबॉल्स मास्टर्स आमने-सामने होंगे, जबकि तीसरे-चौथे स्थान के लिए सीवीसीएल व क्रिकेट बड्डीज के बीच मैच खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
