वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड के दो जवानों को गोली मारी गई, संदिग्ध हिरासत में
वाशिंगटन : अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में बुधवार दोपहर नेशनल गार्ड के दो जवानों को गोली मार दी गई। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी पहचान 29 वर्षीय अफगान नागरिक के तौर पर हुई है। यह घटना 17वीं स्ट्रीट और एच…

वाशिंगटन : अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में बुधवार दोपहर नेशनल गार्ड के दो जवानों को गोली मार दी गई। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी पहचान 29 वर्षीय अफगान नागरिक के तौर पर हुई है। यह घटना 17वीं स्ट्रीट और एच स्ट्रीट के पास हुई। घटनास्थल व्हाइट हाउस से मात्र दो ब्लॉक दूर है।सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला घात लगाकर किया गया। घायल जवान वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के हैं। एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने कहा कि दोनों की हालत गंभीर है। इससे पहले, वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने कहा था कि दोनों की मौत हो गई है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा कि संदिग्ध की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के तौर पर हुई है। वह अफगान नागरिक है और 2021 में अमेरिका में आया था।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि जिस व्यक्ति ने नेशनल गार्ड सैनिकों को गोली मारी है,उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। इस घटना के बाद युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति ने राजधानी में 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड जवान तैनात करने का फैसला किया है। घटना के समय राष्ट्रपति ट्रंप वेस्ट पाम बीच स्थित अपने गोल्फ कोर्स पर थे। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने बताया व्हाइट हाउस इस दुखद घटना पर नजर रखे हुए है।सनद रहे, राजधानी में कई माह पहले हजारों नेशनल गार्ड जवानों को तैनात किया गया है। अगस्त में राष्ट्रपति की आपातकालीन घोषणा के बाद स्थानीय पुलिस को संघीय नियंत्रण में लाया गया। आठ राज्यों से नेशनल गार्ड सैनिक बुलाए गए ।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
