(वार्षिकी 2025) खेलों में बिहार के लिए यादगार साल, अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से बनी वैश्विक पहचान
पटना : वर्ष 2025 को बिहार में खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण और यादगार वर्ष के रूप में याद किया जाएगा। इस वर्ष प्रदेश में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ, जो प्रदेश में खेल संस्कृति के विस्तार,…

पटना : वर्ष 2025 को बिहार में खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण और यादगार वर्ष के रूप में याद किया जाएगा। इस वर्ष प्रदेश में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ, जो प्रदेश में खेल संस्कृति के विस्तार, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और प्रतिभाओं के उभार का प्रतीक बनकर सामने आया।
वर्ष 2025 में प्रदेश सरकार और खेल विभाग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी बिहार ने की, जिसने राज्य को खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया। एशिया कप हॉकी, खेलों इंडिया यूथ गेम्स, सेपक टाकरा विश्व कप जैसी प्रतियोगिताएं विभिन्न जिलों में आयोजित हुईं, जिनमें देशभर एवं विश्वभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन आयोजनों से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर खेलने का अवसर मिला, बल्कि खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिला। राज्य सरकार की खेल नीति और खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं का सकारात्मक प्रभाव वर्ष 2025 में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। खेलों को करियर के रूप में अपनाने की सोच अब बिहार में धीरे-धीरे मजबूत हो रही है।
सेपक टाकरा विश्व कप 2025सेपक टाकरा विश्व कप 2025 का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 20 से 25 मार्च को हुआ। प्रतियोगिता में दुनिया भर से कई टीमों ने भाग लिया। बिहार ने पहली बार इस वैश्विक खेल का आयोजन किया। विश्व कप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल ने कुल सात पदक (एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य) जीते।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के कई जिलों में हुआ। इनमें पटना, राजगीर, गया, भागलपुर, बेगूसराय शामिल रहे। यह आयोजन 4 से 15 मई तक हुआ। इसमें 8,500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय युवा मल्टी-स्पोर्ट इवेंट है जिसमें 28 से ज्यादा खेल शामिल थे। बिहार में इसका आयोजन पहली बार किया गया।
अंडर-20 एशिया रग्बी सेवन्स चैंपियनशिपइस प्रतियोगिता का आयोजन राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी 9 और 10 अगस्त को हुआ। यह एशिया स्तरीय युवा रग्बी टूर्नामेंट था जिसमें कई देशों की अंडर-20 टीमों ने प्रतिस्पर्धा की। इसमें हांगकांग ने पुरुष वर्ग और चीन ने महिला वर्ग का खिताब जीता, जबकि भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
पुरुष एशिया कप हॉकी 2025इस वैश्विक प्रतियोगिता की मेजबानी बिहार ने की। इसका आयोजन राजगीर स्थित बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हुआ। यह एशिया का सबसे प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट था, जिसमें एशियाई देशों की राष्ट्रीय हॉकी टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने 8 साल बाद यह खिताब वापस जीता और 2026 हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया।
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट 2025-26उक्त प्रतियोगिता का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13 से 15 दिसंबर तक हुआ। यह राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता थी, जिसमें देश भर के सिविल सेवा के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
अंडर-13 राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिपचैंपियनशिप का आयोजन भागलपुर इंडोर बैडमिंटन हॉल में 13 से 16 दिसंबर 2025 तक हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की युवा बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश भर से 300 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए।
कुल मिलाकर, वर्ष 2025 बिहार के लिए खेलों के क्षेत्र में बदलाव और उपलब्धियों का वर्ष रहा। बड़े आयोजनों की सफल मेजबानी, बेहतर अवसंरचना और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह संकेत दिया कि बिहार अब खेलों के क्षेत्र में नई पहचान गढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में यह गति बनी रही तो बिहार देश के अग्रणी खेल राज्यों में अपनी जगह अवश्य बनाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
