द इंडियन व्यू

वानखेड़े में सजेगा टी20 मुंबई लीग का चौथा सीजन, महिला लीग की भी होगी शुरुआत

टी20 मुंबई लीग का सीजन 4 और टी20 मुंबई महिला लीग का पहला सीजन 1 से 13 जून तक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरुवार को यह घोषणा की। पुरुषों और महिलाओं का टूर्नामेंट एक साथ होगा। एमसीए…

Ragwendra P Singh
May 7, 2026
2 min read
वानखेड़े में सजेगा टी20 मुंबई लीग का चौथा सीजन, महिला लीग की भी होगी शुरुआत

टी20 मुंबई लीग का सीजन 4 और टी20 मुंबई महिला लीग का पहला सीजन 1 से 13 जून तक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरुवार को यह घोषणा की। पुरुषों और महिलाओं का टूर्नामेंट एक साथ होगा। एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, "टी20 मुंबई लीग ने मुंबई के क्रिकेट संस्कृति को मजबूत करने और उभरते हुए खिलाड़ियों को खेल के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ खेलने का मौका देने में लगातार अहम भूमिका निभाई है।

वानखेड़े स्टेडियम में पुरुषों और महिलाओं दोनों के टूर्नामेंट कराना, प्रतिभाओं के विकास के लिए और मुंबई क्रिकेट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के एमसीए की प्रतिबद्धता को दिखाता है।" लीग गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष राजदीप गुप्ता ने कहा, "वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का मौका कई युवा क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा पल होगा और बतौर क्रिकेटर उनके विकास के सफर में एक जरूरी मंच होगा।

स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव टेलीकास्ट और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के साथ, खिलाड़ियों को देश भर के दर्शकों के सामने कीमती एक्सपोजर मिलेगा। फैंस पूरे टूर्नामेंट में क्रिकेट के एक रोमांचक और हाई-क्वालिटी ब्रांड की उम्मीद कर सकते हैं।"

पुरुषों के इस कॉम्पिटिशन में दुनिया के कुछ सबसे बड़े क्रिकेट नाम और शहर के सबसे होनहार उभरते खिलाड़ी शामिल होंगे। इन क्रिकेटरों में सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, आयुष म्हात्रे, अंगकृश रघुवंशी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे और अभिज्ञान कुंडू जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।