वनडे रैंकिंग : केशव महाराज फिर से बने नंबर वन गेंदबाज, श्रेयस अय्यर को हुआ फायदा
आईसीसी ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महराज फिर से नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दो पायदान छलांग लगाने के बाद श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षाना से बादशाहत…

आईसीसी ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महराज फिर से नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दो पायदान छलांग लगाने के बाद श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षाना से बादशाहत छीनी है। महाराज के खाते में फिलहाल 687 रेटिंग अंक हैं।

तीक्षाना के 671 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसके गए हैं। महाराज ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला। उन्होंने 33 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उन्होंने पहली बार पांच विकेट हॉल हासिल किया।
महाराज पहली बार नवंबर 2023 में नंबर-1 वनडे गेंदबाज बने थे। उन्होंने तब भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पछाड़ा था। वह उस वक्त से रैंकिंग में टॉप-5 में बने हुए थे। टॉप-10 में अभी भारत के दो गेंदबाज हैं। स्पिनर कुलदीप यादव (650) तीसरे जबकि स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (616) नौवें नंबर पर हैं।
वहीं, वनडे बल्लेबाजों की सूची में भारत के श्रेयस अय्यर बैठ-बिठाए फायदा मिल गया। वह दो स्थान चढ़कर छठे पर पहुंच गए हैं। उनके 704 अंक हैं।
30 वर्षीय बल्लेबाज अय्यर ने आखिरी वनडे मैच मार्च 2025 में खेला, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था। साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम (चार पायदान ऊपर 21वें पर) और टेम्बा बावुमा (पांच पायदान ऊपर 23वें पर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक लगाने के बाद रैंकिंग में बढ़त मिली है।
ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान मिचेल मार्श छह स्थान का सुधार करते हुए 52वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले मैच में 88 रन की शानदार पारी खेली थी।
वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शाई होप पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद दो स्थान चढ़कर सातवें स्थान पर आ गए। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को एक स्थान का लाभ मिला। वह अब दूसरे पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
