10 मीटर एयर पिस्टल में भारत का दबदबा, वंशिका-सीजल ने जीते स्वर्ण-रजत
नई दिल्ली : भारत ने दिन का दूसरा और प्रतियोगिता का तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जब वंशिका चौधरी और सीजल कांबले ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। काहिरा में चल रहे…

नई दिल्ली : भारत ने दिन का दूसरा और प्रतियोगिता का तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जब वंशिका चौधरी और सीजल कांबले ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। काहिरा में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्डकप में यह भारतीय दल का तीसरा डबल पोडियम फिनिश रहा।
वंशिका ने फाइनल में 241.3 का स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि सीजल ने 24 शॉट्स के फाइनल के बाद 239.6 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया। चाइनीज ताइपे की लियाओ के रोंग ने 22 शॉट्स के बाद 218.3 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
इस प्रदर्शन के साथ भारत ने पदक तालिका में अपनी शीर्ष स्थिति मजबूत कर ली है, जहां अब उसके पास तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक हैं। इससे पहले क्वालिफिकेशन में वंशिका, सीजल और कनक ने क्रमशः 579, 577 और 576 के स्कोर के साथ शीर्ष तीन स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।
फाइनल की शुरुआत में भारतीय खिलाड़ियों की गति थोड़ी धीमी रही, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने नियंत्रण स्थापित किया। हालांकि कनक पदक से चूक गईं और चौथे स्थान पर रहीं, जबकि कांस्यपदक लियाओ के नाम रहा।
वंशिका, जिन्होंने इस वर्ष घरेलू एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था, ने अपना पहला जूनियर वर्ल्ड कप स्वर्ण हासिल किया। वहीं सीजल का यह प्रतियोगिता में दूसरा रजत पदक है, इससे पहले उन्होंने महिला 25 मीटर पिस्टल में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
