द इंडियन व्यू

लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी के अनुरुद्ध कुमार ने जीते दोहरे खिताब

लखनऊ। लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी के प्रशिक्षु और यूपी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनुरुद्ध कुमार ने आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक एवं बालिका टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एकल व युगल दोनो वर्गो में…

Ragwendra P Singh
May 29, 2026
2 min read
लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी के अनुरुद्ध कुमार ने जीते दोहरे खिताब

लखनऊ। लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी के प्रशिक्षु और यूपी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनुरुद्ध कुमार ने आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक एवं बालिका टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एकल व युगल दोनो वर्गो में खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।

वहीं बालिका एकल में इसी सेंटर की आशी शमशेरी ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए तीनों फाइनल उलटफेर और रोमांच से भरपूर रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि दीपक पाठक (कोषाध्यक्ष- एसडीएस) ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान राहुल अग्रवाल, विकास मूलचंदानी, शोभित टंडन, चेतना शमशेरी, रतन शर्मा (डायरेक्टर कोचिंग- एसडीएस), मनीष श्रीवास्तव, टूर्नामेंट कोआर्डिनेटर अभिषेक विक्रम सिंह व टूर्नामेंट रेफरी अमृतांजय भी मौजूद रहे।

बालक एकल फाइनल में दूसरी वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार ने बेहतरीन ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए उलटफेर किया और शीर्ष वरीय यूपी के फैज किदवई को 6-2, 6-4 से हराया। अनुरुद्ध कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को खासा परेशान किया और सटीक ग्राउंड स्ट्रोक्स और आक्रामक रिटर्न गेम का प्रदर्शन करते हुए दबाव बनाए रखा।

इसके बाद बालक युगल फाइनल में भी उलटफेर देखने को मिला जहां दूसरी वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार व वंशराज जलोटा की जोड़ी ने शानदार जुगलबंदी का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष वरीय यूपी के फैज किदवई व मेहर सिंह खोसला की जोड़ी को सुपर टाईब्रेक में 7-5, 3-6, 10-8 से हराया।

पहले सेट में अनुरुद्ध और वंशराज ने बेहतर तालमेल और नेट प्ले के दम पर बढ़त बनाई, जबकि दूसरे सेट में विपक्षी जोड़ी ने वापसी की। निर्णायक तीसरे सेट में अनुरुद्ध व वंशराज ने सुपर टाईब्रेक तक खिंचे मुकाबले में शानदार कोर्ट कवरेज व संयमित खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।

बालिका एकल में सातवीं वरीय यूपी की आशी शमशेरी ने दूसरी वरीय मध्य प्रदेश की मनुस्मृति सिंह को 6-1, 6-4 से हराकर खिताब जीता। आशी ने तेज सर्विस व सटीक शॉट्स के दम पर शुरू से ही मैच में पकड़ बनाए रखीं। बताते चले कि बालक एकल व युगल के दोनों फाइनलिस्ट ओर बालिका एकल की विजेता आशी शमशेरी लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी के प्रशिक्षु हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।