द इंडियन व्यू

लगातार 10वीं हार के बाद भी वीनस विलियम्स के हौसले बुलंद, फ्रेंच ओपन में खेलने की जताई इच्छा

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वीनस विलियम्स महिला एकल में लगातार दसवां मैच हारने के बावजूद अगले महीने होने वाले फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलना चाहती हैं। इस खिलाड़ी ने मैड्रिड ओपन में स्पेन की 20 वर्षीय खिलाड़ी…

Ragwendra P Singh
April 22, 2026
2 min read
लगातार 10वीं हार के बाद भी वीनस विलियम्स के हौसले बुलंद, फ्रेंच ओपन में खेलने की जताई इच्छा

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वीनस विलियम्स महिला एकल में लगातार दसवां मैच हारने के बावजूद अगले महीने होने वाले फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलना चाहती हैं। इस खिलाड़ी ने मैड्रिड ओपन में स्पेन की 20 वर्षीय खिलाड़ी कैटलिन क्वेडो से 6-2, 6-4 से हार का सामना किया।

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस ने बाद में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं लंबे समय से क्ले कोर्ट पर नहीं खेली थी और मैं इसमें खेलने का अनुभव लेना चाहती थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मैं इटालियन ओपन में नहीं खेल पाऊंगी क्योंकि मेरी कुछ प्रतिबद्धताएं हैं।

मेरे पति इटालियन हैं, इसलिए हमें भी दुख है कि हम वहां नहीं जा सकते। लेकिन (फ्रेंच ओपन की तैयारी के लिए) हम क्ले कोर्ट पर खेलना जारी रखना चाहेंगे।’’ वीनस ने पांच साल से मैड्रिड में कोई मैच नहीं खेला था।

साभार : गूगल

क्ले कोर्ट पर उनका आखिरी टूर्नामेंट 2021 फ्रेंच ओपन था, जहां वह अपने पहले मैच में ही एकातेरिना एलेक्सांद्रोवा से हार गई थीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मियामी ओपन के कुछ हफ़्ते बाद क्ले कोर्ट पर अभ्यास शुरू कर दिया था। मैं कई साल से क्ले कोर्ट पर नहीं खेली हूं। लेकिन मुझे क्ले कोर्ट पसंद है, यह मज़ेदार है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।