लखनऊ सुपर जायंट्स की 'बल्ले-बल्ले': जोश इंग्लिस की एंट्री, क्या बदल जाएगी टीम की किस्मत
आईपीएल 2026 में फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक सकारात्मक अपडेट सामने आया है। टीम को 4 मई को होने वाले अगले मैच से पहले बड़ा फायदा मिला है क्योंकि जोश इंग्लिस अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। वह इस…

आईपीएल 2026 में फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक सकारात्मक अपडेट सामने आया है। टीम को 4 मई को होने वाले अगले मैच से पहले बड़ा फायदा मिला है क्योंकि जोश इंग्लिस अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। वह इस मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इंग्लिस ने नीलामी से पहले ही फ्रेंचाइज़ियों को बताया था कि अपनी शादी की वजह से वह आईपीएल 2026 के लिए ज्यादा समय उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें ऑक्शन में 8.60 करोड़ में खरीद लिया।
उनकी शादी 18 अप्रैल को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मार्गरेट रिवर में हुई। 31 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लिस ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए 11 मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 31 की औसत और 162 की स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे।

जोश इंग्लिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। 8 मैचों में टीम के सिर्फ 4 ही पॉइंट हैं। पहले तीन मैचों में दो जीत हासिल करने के बाद लखनऊ को अगले 5 मैचों में हार झेलनी पड़ी।
टीम के हार की सबसे बड़ी वजह खराब बल्लेबाजी हैं। इंग्लिस के आने से बल्लेबाजी मजबूत होगी। टी20 में इंग्लिस के नाम दो शतक हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी कर चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके वापस अपने देश लौट गए हैं। निजी कारणों से केकेआर के खिलाफ सुपर ओवर में टीम को मिली हार के बाद वह वापस गए।
रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि ब्रीट्जके इसलिए साउथ अफ्रीका गए हैं क्योंकि हाल ही में उनकी पत्नी के परिवार के किसी करीबी सदस्य का निधन हो गया था। उनके वापस लौटने पर अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उन्हें अभी तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
