द इंडियन व्यू

लखनऊ में रिश्तेदारों ने युवक को मारी गोली

लखनऊ : गाजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम को सर्वोदय नगर में पुलिस चौकी के पास मुरसलिम नाम के युवक को दौड़ाकर उसके रिश्तेदारों ने गोली मारी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस…

Ragwendra P Singh
May 25, 2025
1 min read
लखनऊ में रिश्तेदारों ने युवक को मारी गोली

लखनऊ : गाजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम को सर्वोदय नगर में पुलिस चौकी के पास मुरसलिम नाम के युवक को दौड़ाकर उसके रिश्तेदारों ने गोली मारी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि यह घटना शाम सवा पांच बजे की है। आज दोपहर में खाना खाने को लेकर मुरसलिन का रिश्तेदारों से विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसे दौड़ाकर गोली मारी। घायल युवक ने गाड़ी छोड़कर सड़क पर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में भाग कर छिपकर अपनी जान बचायी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले मे खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…