द इंडियन व्यू

लखनऊ में 24-25 अगस्त को होंगे यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के ट्रायल

लखनऊ। प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोफेशनल मंच देने की दिशा में आयोजित की जा रही ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के लिए लखनऊ में 24 व 25 अगस्त को चयन ट्रायल आयोजित होंगे। साभार : गूगल इन ट्रायल्स के जरिए खिलाड़ियों का एक पूल तैयार…

Ragwendra P Singh
August 22, 2025
2 min read

लखनऊ। प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोफेशनल मंच देने की दिशा में आयोजित की जा रही ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के लिए लखनऊ में 24 व 25 अगस्त को चयन ट्रायल आयोजित होंगे।

फोटो साभार : गूगल
साभार : गूगल

इन ट्रायल्स के जरिए खिलाड़ियों का एक पूल तैयार किया जाएगा, जिससे अक्टूबर में प्रस्तावित नीलामी के दौरान टीमों को खिलाड़ियों का चयन करने का मौका मिलेगा।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न अंचलों में ट्रायल आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 24 अगस्त को लखनऊ मंडल सहित गोरखपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, अयोध्या व आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल होंगे। वहीं 25 अगस्त को देवीपटन, प्रयागराज, कानपुर, बस्ती, झांसी व चित्रकूट मंडल के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल कराए जाएंगे।

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन) ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश में हैंडबॉल खेल के विकास की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि लीग के प्रोफेशनल मंच से खिलाड़ियों को अपने कौशल को प्रदर्शित करने के साथ उन्हें पहचान के साथ आर्थिक सुरक्षा भी मिलेंगी।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मो.तौहीद ने कहा कि यह पहला मौका है जब उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल को क्रिकेट और फुटबॉल की तरह प्रोफेशनल अंदाज़ में प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे प्रदेश के अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे जो आने वाले समय में राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।