द इंडियन व्यू

लखनऊ फाल्कन्स की शानदार जीत, प्लेऑफ़ की उम्मीदें कायम

यूपी टी-20 लीग के एक अहम मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स ने गोरखपुर लॉयंस को 60 रन से मात देकर अपनी प्लेऑफ़ की उम्मीदें कायम रखी। @t20uttarpradesh मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।…

Ragwendra P Singh
August 30, 2025
2 min read
लखनऊ फाल्कन्स की शानदार जीत, प्लेऑफ़ की उम्मीदें कायम

यूपी टी-20 लीग के एक अहम मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स ने गोरखपुर लॉयंस को 60 रन से मात देकर अपनी प्लेऑफ़ की उम्मीदें कायम रखी।

@t20uttarpradesh

मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। आराध्य यादव ने 61 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने शुरू से ही चौकों-छक्कों से आक्रमण किया। बारिश से खेल रुकने के बावजूद उनकी बल्लेबाजी की गति में कोई कमी नहीं आई।

मोहम्मद सैफ ने 32 रन की पारी खेली, लेकिन मध्य ओवरों में फाल्कन्स की टीम अचानक लड़खड़ा गई और 126 पर सात विकेट खो दिए। अक्षु बाजवा ने अंत में तीन लगातार छक्कों के साथ टीम को 169 तक पहुँचाया।

गोरखपुर की ओर से वासु वत्स (3/16) और प्रिंस यादव (3/44) ने बेहतरीन गेंदबाजी की। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की शुरुआत बहुत खराब रही।

भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती ओवर मेडन फेंककर दबाव बनाया, और फिर कप्तान विप्रज निगम ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। निगम ने अक्षदीप नाथ (41) और अंशुमान सिंह (29) जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट किया, और उनकी स्पिन के सामने लॉयंस की बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल रही। अभिनंदन सिंह ने भी 2 विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर

• लखनऊ फाल्कन्स – 169 रन (19.3 ओवर)

• आराध्य यादव 61, मोहम्मद सैफ 32 ·

• वासु वत्स 3/16, प्रिंस यादव 3/44

• गोर गोरखपुर लॉयंस – 109 रन (17.3 ओवर)

• अक्षदीप नाथ 41, अंशुमान सिंह 29

• विप्रज निगम 4/26, अभिनंदन सिंह 2/16

• परिणाम : लखनऊ फाल्कन्स 60 रन से विजयी

• मैन ऑफ द मैच: आराध्य यादव

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।