द इंडियन व्यू

सीएएल चुनाव : पारदर्शिता पर सवाल, क्लबों में भारी असंतोष

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ (सीएएल) के आगामी चुनाव को लेकर पारदर्शिता की कमी और निर्णयों में स्पष्टता न होने के कारण शहर के विभिन्न क्रिकेट क्लबों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। क्लब प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया…

Ragwendra P Singh
July 22, 2025
2 min read
सीएएल चुनाव : पारदर्शिता पर सवाल, क्लबों में भारी असंतोष

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ (सीएएल) के आगामी चुनाव को लेकर पारदर्शिता की कमी और निर्णयों में स्पष्टता न होने के कारण शहर के विभिन्न क्रिकेट क्लबों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। क्लब प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव अधिकारी की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

क्लबों की ओर से आरोप लगाया गया कि कार्यकारिणी के सदस्यों की संख्या को अवैध रूप से बढ़ाया गया है। एलसीए अकादमी के सचिव अर्शी रजा ने बताया कि चुनाव अधिकारी से इस संबंध में जवाब मांगा गया, लेकिन उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें जो सूची मिली है, उन्होंने वही जारी की है।

लखनऊ क्रिकेट डेवलपमेंट काउंसिल के सचिव मधुकर मोहन ने बताया कि 50 से अधिक क्लबों द्वारा चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग की गई थी।

यह मांग व्यक्तिगत रूप से और ईमेल के माध्यम से चुनाव अधिकारी तक पहुंचाई गई। लेकिन चुनाव अधिकारी का जवाब रहा कि “इस संबंध में निर्णय लेना मेरे हाथ में नहीं है, मुझे जैसा निर्देश मिलेगा, मैं वैसा ही करूंगा।” गुरुवार को गोमती नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में विभिन्न क्लबों की एक बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव अधिकारी की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, और यदि पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी, संघ प्रबंधन के इशारों पर कार्य कर रहे हैं और क्लबों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।