द इंडियन व्यू

लखनऊ : कैसरबाग बस अड्डा पर वकीलों के गुटों में फायरिंग, दो घायल

लखनऊ : वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित कैसरबाग बस अड्डा स्थित वर्कशॉप के पास शनिवार की रात फायरिंग हुई। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते रेजीडेंसी के पास अधिवक्ता चैंबर में वकीलों के दो…

Ragwendra P Singh
May 25, 2025
1 min read
लखनऊ : कैसरबाग बस अड्डा पर वकीलों के गुटों में फायरिंग, दो घायल

लखनऊ : वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित कैसरबाग बस अड्डा स्थित वर्कशॉप के पास शनिवार की रात फायरिंग हुई। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते रेजीडेंसी के पास अधिवक्ता चैंबर में वकीलों के दो गुटों में फायरिंग हुई है। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि जिन दो युवकों को गोली लगी हैं, वे अधिवक्ता कुंवर अंबिका सिंह और साकिब हसन हैं। दोनों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। जांच में पता चला है कि कुंवर अंबिका सिंह बीती रात कैसरबाग बस अड्डे के पास वर्कशॉप तिराहा पर रेजीडेंसी के पास अपने रिश्तेदार दिलीप सिंह के चैंबर में बैठे थे। तभी मलिहाबाद निवासी अधिवक्ता साकिब हसन अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और उनसे झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। इसमें दोनों घायल हो गए। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…