संस्कार, नितेश, तरुण और शिवम ने किया प्रभावित, तीसरे दौर में पहुंचे कई सितारे
लखनऊ। मेजबान युवा खिलाड़ियों ने योनेक्स-सनराइज यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दौर में दमदार अंदाज में जगह बना ली। योनेक्स-सनराइज यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन…

लखनऊ। मेजबान युवा खिलाड़ियों ने योनेक्स-सनराइज यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दौर में दमदार अंदाज में जगह बना ली।

योनेक्स-सनराइज यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता
लखनऊ जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन बालक एकल के पहले व दूसरे दौर के मुकाबले खेले गए।
इन मुकाबलो में लखनऊ के नितेश ठाकुर, शिवम यादव, संस्कार यादव और तरुण शर्मा ने दूसरे दौर में जीत से अगले दौर में स्थान सुरक्षित किया। वहीं मुरादाबाद के दिव्यांग तोमर, उन्नाव के ओजस खन्ना, मेरठ के रोहन नेहवाल और आगरा के उमंग जादोन ने भी दूसरे दौर में जीत दर्ज की।
बालक एकल के दूसरे दौर में संस्कार यादव ने स्पोर्ट्स कॉलेज के सरल साहू को एकतरफा अंदाज में 30-9 से हराकर अपने इरादे साफ कर दिए, वहीं तरुण शर्मा ने जौनपुर के आदित्य भट्ट के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 30-27 से जीत दर्ज की। नितेश ठाकुर ने आजमगढ़ के अथर्व अग्रवाल को 30-13 से और शिवम यादव ने गाजियाबाद के देव चौधरी को 30-18 से शिकस्त दी।
दूसरी ओर शीर्ष वरीय मुरादाबाद के दिव्यांग तोमर ने कानपुर के आरव शर्मा को 30-11 से, मेरठ के रोहन नेहवाल ने भदोही के अनूप पाल को 30-19 से, आगरा के उमंग जादोन ने लखनऊ के पारस ध्यानी को 30-26 से और उन्नाव के ओजस खन्ना ने लखनऊ के सारांश सिंह को 30-5 से मात दी।
इसके अलावा दूसरे दौर में लखनऊ के शिवम जोशी, अनंत आनंद, एकांश पी.सिंह सहित ललितपुर के देवेंद्र सिंह ठाकुर, वाराणसी के वैश्विक राज सिंह, शाहजहांपुर के ऐश्वर्य वर्मा और मिर्जापुर के उत्कर्ष सिन्हा को वाकओवर मिला।
इससे पूर्व उद्घाटन एसपी गोयल (आईएएस, अपर मुख्य सचिव, यूपी सरकार) एवं विराज सागर दास (चेयरमैन यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन) ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत डा.सुधर्मा सिंह (सचिव यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन) एवं जिला सचिव अनिल ध्यानी ने अतिथियों का स्वागत किया। आज समारोह में निर्णायक रविन्द्र चौहान, डा. योगेश शेट्टी, अभिजीत यादव आदि मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
