लखनऊ के तथास्तु और शिवम यादव बालक एकल के क्वार्टर फाइनल में
लखनऊ। लखनऊ के तथास्तु और शिवम यादव ने योनेक्स-सनराइज यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत के साथ बालक एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। गोमतीनगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही…

लखनऊ। लखनऊ के तथास्तु और शिवम यादव ने योनेक्स-सनराइज यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत के साथ बालक एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

गोमतीनगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता में बालक एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के तथास्तु ने लखनऊ के ही निलेश भट्ट को 30-29 से शिकस्त दी।
वहीं लखनऊ के शिवम यादव ने अग्रम मेहरोत्रा को 30-26 से हराया। दूसरी ओर बालिका एकल में शीर्ष वरीय आगरा की दिव्यांशी गौतम, गोरखपुर की आदित्या यादव व वाराणसी की याना गुप्ता भी जीत से अंतिम आठ में पहुंच गई।
बालक एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के संस्कार यादव को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें हापुड़ के मोहम्मद अम्मार अफजल ने 30-25 से शिकस्त दी।
वहीं उन्नाव के ओजस खन्ना ने झांसी के संरेख चौरसिया को 30-25 से, गोरखपुर के हुसैन अंसारी ने आगरा के पंकज चाहर को 30-21 से, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के कपिल सलोनिया ने शाहजहांपुर के केशव सिंह को 30-22 से, वाराणसी के वैश्विक राज सिंह ने आगरा के धैर्य गुप्ता को 30-14 से और मुरादाबाद के आर्यन भट्ट ने लखनऊ के लवीश भट्ट को 30-28 से हराकर अंतिम आठ में स्थान सुरक्षित किया।
बालिका एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने लखनऊ की आदित्या सेठ को 30-12 से, गोरखपुर की आदित्या यादव ने लखनऊ की सारा अली को 30-9 से और वाराणसी की याना गुप्ता ने गोरखपुर की सिया राय को 30-9 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
वहीं बालिका युगल प्री क्वार्टर फाइनल में आगरा की पलक यादव व प्रियंका गौतम ने गाजियाबाद की अंशिका सिंह व भावना यादव को 30-16 से, कानपुर की अदित्रि कटियार व अंशिका गुप्ता ने लखनऊ की रियांशिका ग्रोवर व सिमोन कौर को 30-5 से, आगरा की कनिष्का व सृष्टि राणा ने प्रयागराज की एलिजा व सना सुल्तान को 30-16 से और गाजियाबाद की किराट चौधरी व रूद्रांशी राणा ने लखनऊ की अदीना अनस हसीब व नैंसी को 30-25 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
