द इंडियन व्यू

लखनऊ की दमदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने लखनऊ को जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य दिया। सीएसके ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन…

Ragwendra P Singh
May 15, 2026
1 min read
लखनऊ की दमदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने लखनऊ को जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य दिया। सीएसके ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे लखनऊ से मिचेल मार्श ने 90 रन और इंग्लिस ने 36 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद निकोलस पूरन ने भी तूफान मचाते हुए 32 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस हार के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

© BCCI

अब सीएसके को बाकी दो मैच जीतने होंगे, तभी कुछ बात बनेगी। बाकी दोनों मैच जीतने के बावजूद नेट-रनरेट पर जाकर मामला फंस सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है। सीएसके के 12 पॉइंट्स हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वो प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। चेन्नई से मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन को 1-1 विकेट मिला, गेंदबाज लखनऊ के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।