रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा, पॉल स्टर्लिंग टी20 इतिहास में नंबर-1
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने यूएई के खिलाफ पहले टी20 में मैदान पर उतरते ही इतिहास रचा। रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ अब वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह पॉल स्टर्लिंग के…

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने यूएई के खिलाफ पहले टी20 में मैदान पर उतरते ही इतिहास रचा। रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ अब वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह पॉल स्टर्लिंग के टी-20 करियर का 160वां मैच था।
2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ‘क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट’ टी20 को अलविदा कहने वाले रोहित शर्मा ने अपने करियर में 159 मैच खेले थे। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ 3 ही खिलाड़ियों ने 150 से अधिक मैच खेले हैं। टॉप-3 में दो नाम आयरलैंड से हैं।

पॉल स्टर्लिंग और रोहित शर्मा के अलावा टी-20 में 150 से अधिक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी जॉर्ज डॉकरेल हैं, उन्होंने अभी तक आयरलैंड के लिए 153 मैच खेले हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और इंग्लैंड के जोस बटलर टॉप-5 में मौजूद हैं।
टी-20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
पॉल स्टर्लिंग- 160
रोहित शर्मा- 159
जॉर्ज डॉकरेल- 153
मोहम्मद नबी- 148
जोस बटलर- 144
पॉल स्टर्लिंग के लिए हालांकि यह ऐतिहासिक मैच कुछ अच्छा नहीं रहा। यूएई के खिलाफ वह 3 गेंदों पर मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए। हालांकि आयरलैंड इस मैच को 57 रनों के बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रही।
आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान किसी भी आइरिश बल्लेबाज ने फिफ्टी नहीं जड़ी। इस स्कोर का पीछा करते हुए यूएई की टीम 19.5 ओवर में 121के स्कोर पर सिमट गई।
सम्बंधित ख़बरें
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
