रोहित ने की श्रेयस अय्यर की कप्तानी की तारीफ, कहा- अनुभव दिलाएगा सफलता
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईपीएल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी शानदार रही है। रोहित ने आगे कहा है कि मुंबई का यह बल्लेबाज भारतीय टीम में नयी भूमिका में सफल होने के लिए पूरी तरह तैयार…

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईपीएल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी शानदार रही है। रोहित ने आगे कहा है कि मुंबई का यह बल्लेबाज भारतीय टीम में नयी भूमिका में सफल होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
शनिवार 6 जून को श्रेयस को भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम का नया कप्तान घोषित किया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव को टीम से ही बाहर कर दिया गया है। तीन बार की विश्व कप विजेता टीम ने इस साल के एशिया कप, 2028 के ओलंपिक और टी20 विश्व कप जैसे अहम टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए कप्तानी में बदलाव किया।
हिटमैन रोहित शर्मा ने कहा कि आईपीएल में कप्तान के तौर पर श्रेयस का प्रदर्शन उन्हें भारतीय कप्तान की भूमिका के लिए जरूरी अनुभव देगा। आईपीएल में श्रेयस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2024 का खिताब जीता और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।

टी20 मुंबई लीग के ब्रांड एंबेसडर रोहित ने शनिवार को मुंबई में कहा, ''मुझे यकीन है कि पिछले कुछ वर्षों में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने जिस तरह से कप्तानी की है, उसे देखते हुए उनका समय अच्छा रहेगा।'' रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता था। उन्होंने कहा कि मुंबई के क्रिकेटर के लिए कुछ भी आसानी से नहीं मिलता, लेकिन श्रेयस जानते होंगे कि कप्तानी ऐसी चीज है जिसे हासिल करना पड़ता है।
उन्होंने कहा, ''देखिए, मुंबई में खेलना और मुंबई का प्रतिनिधित्व करना आपको बहुत कुछ सिखाता है। अगर आप हमसे पहले भारत या मुंबई की कप्तानी करने वाले किसी भी खिलाड़ी से पूछेंगे तो वे आपको यही बात बताएंगे। यहां कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। मुझे पूरा यकीन है कि दूसरी जगहों पर भी ऐसा ही होता है। लेकिन यहां कुछ भी आसानी से नहीं मिलता, मैं सिर्फ मुंबई की बात कर रहा हूं।''
उन्होंने कहा, ''आपको वास्तव में इसे हासिल करना होता है इसलिए कप्तानी भी ऐसी चीज है जिसे आपको हासिल करना होता है और अपने आस पास के लोगों का सम्मान पाना होता है, और इन सभी खिलाड़ियों में यह खूबी है। '' रोहित ने भारत के कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार के कार्यकाल की भी जमकर तारीफ की जिसके दौरान राष्ट्रीय टीम ने इस साल की शुरुआत में अपना तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता था।
रोहित ने कहा, ''मुझे पूरा यकीन है कि कुछ भी आसानी से नहीं मिला, खासकर सूर्या के लिए। अगर मैं गलत नहीं हूं तो उन्होंने 30 या 31 साल की उम्र में भारत के लिए पदार्पण किया, जिसका मतलब है कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वह हमेशा मुकाबले में बने रहना चाहते थे और जब मौका मिला, उसे दोनों हाथों से भुनाना चाहते थे, और उन्होंने ऐसा किया भी। ''
सोबो मुंबई फाल्कन्स के खिलाफ मैच में ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि मुंबई के एक और खिलाड़ी ने राष्ट्रीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कमान संभाली है। टॉस के समय सूर्यकुमार ने कहा, ''बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन श्रेयस के लिए बहुत खुशी है क्योंकि उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करने का मौका मिल रहा है। ''
उन्होंने कहा, ''हमने यहां मुंबई में साथ में बहुत क्रिकेट खेला है और मुझे सबसे अहम बात यह है कि मुंबई के लगातार तीन कप्तान भारतीय टी20 टीम की अगुआई करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत गर्व का पल है और सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए।''
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
