रोमारियो शेफर्ड का धमाकेदार प्रदर्शन, कैरेबियन प्रीमियर लीग में छाए
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में कमाल कर दिया। गुयाना अमेजन वॉरियर्स का हिस्सा शेफर्ड ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में एक लीगल डिलीवरी बॉल पर 20 रन बटोरे। उन्होंने एक गेंद…

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में कमाल कर दिया। गुयाना अमेजन वॉरियर्स का हिस्सा शेफर्ड ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में एक लीगल डिलीवरी बॉल पर 20 रन बटोरे। उन्होंने एक गेंद पर तीन सिक्स लगाए।

उन्होंने यह करिश्मा सेंट लूसिया किंग्स के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस के विरुद्ध किया। आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले शेफर्ड ने मुकाबले में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।
सातवें नंबर पर आए शेफर्ड ने 34 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल हैं। उन्होंने वॉरियर्स को 202/6 के स्कोर तक पहुंचाया। शेफर्ड ने 15वें ओवर में 20 रन बटोरने का कारनामा किया। थॉमस अपनी लाइन से भटक रहे थे और अक्सर ओवरस्टेप कर रहे थे। उन्होंने दूसरी गेंद नो बॉल फेंकी।
इसके बाद उन्होंने वाइड गेंद की। थॉमस ने फिर एक और नो बॉल फेंकी जो डीप मिडविकेट की दिशा में छक्के के लिए गई। अगली गेंद भी नो बॉल थी। शेफर्ड ने इसे डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। थॉमस एक लीगल बॉल फेंकने में कामयाब रहे। हालांकि, शेफर्ड ने फिर अपने तेवर दिखाए और गेंद को डीप स्क्वायर लेग की दिशा में सिक्स के लिए भेजा।
उन्होंने इफ्तिखार अहमद (27 गेंदों में 33) के साथ छठे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की। हालांकि, शेफर्ड की तूफानी पारी पर पानी फिर गया। सेंट लूसिया किंग्स ने 203 रनों का लक्ष्य 18.1 ओव में 6 विकेट के नुकसान पर आसानी से चेज कर लिया।
एकीम ऑगस्टे ने उसके लिए सर्वाधिक 73 रन बनाए। एकीम ने 35 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्होंने टिम सीफर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की पार्टनरशिप की।
विकेटकीपर-बल्लेबाज सीफर्ट ने 24 गेंदों में 37 रन जुटाए। टिम डेविड ने 22 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया। उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला। कप्तान डेविड विसे 10 और खारी पियरे 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। विसे ने विजयी चौका लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
