द इंडियन व्यू

रोमांचक सेमीफाइनल में चीन ने भारत को हराया, अब कांसे के लिए उतरेगी टीम

भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम शुक्रवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में चीन से पेनल्टी शूटआउट में हारी और इस तरह से स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गई। भारतीय टीम चार क्वार्टर तक चले रोमांचक मुकाबले के 2-2 से…

Ragwendra P Singh
June 5, 2026
2 min read
रोमांचक सेमीफाइनल में चीन ने भारत को हराया, अब कांसे के लिए उतरेगी टीम

भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम शुक्रवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में चीन से पेनल्टी शूटआउट में हारी और इस तरह से स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गई। भारतीय टीम चार क्वार्टर तक चले रोमांचक मुकाबले के 2-2 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में 1-3 से हार गई।

भारत से निर्धारित समय में नौशीन नाज़ और किरण एक्का ने गोल दागे, जबकि ली ज़ेयान और झांग युज़ेंग ने चीन के लिए गोल किए। महिला वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मैच जापान और कोरिया के बीच खेला जाएगा। भारत शनिवार को कांस्य पदक के लिए इस मैच में हारने वाली टीम से भिड़ेगा।

भारत ने पहले क्वार्टर में शानदार शुरुआत करते हुए तीसरे मिनट में ही गोल दाग दिया। कप्तान स्वीटी कुजुर ने मिडफील्ड से नौशीन को एक बेहतरीन पास दिया, जिन्होंने जोरदार बैक-हैंड शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया।

@TheHockeyIndia

चीन को 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन फेंग जियाक्सिन के शॉट को भारतीय गोलकीपर महक परिहार ने बचा लिया। हालांकि जेयान ने इसके तीन मिनट बाद ही बराबरी का गोल दाग दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाया।

चीन की झांग युज़ेंग ने अंतिम क्वार्टर के तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इसके कुछ देर बाद किरण ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी पर ला दिया। पेनल्टी शूटआउट में लू टोंग टोंग, गे चेन और गुओ जियाक्सिन ने चीन के लिए गोल किए जबकि भारत से संदीपा कुमारी ही गोल कर पाईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।