द इंडियन व्यू

रोमांच की हदें पार: कोनोली चमके, जम्पा ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को जीत

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आखिरी वनडे में 1 विकेट से हराकर नाक कटने से बचाई। तीन मैच की सीरीज पहले ही 0-2 से गंवा चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे वनडे में साख की लड़ाई लड़ने मैदान पर उतरी थी। ऑस्ट्रेलिया से मिले 275 रनों…

Ragwendra P Singh
June 15, 2026
3 min read
रोमांच की हदें पार: कोनोली चमके, जम्पा ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को जीत

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आखिरी वनडे में 1 विकेट से हराकर नाक कटने से बचाई। तीन मैच की सीरीज पहले ही 0-2 से गंवा चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे वनडे में साख की लड़ाई लड़ने मैदान पर उतरी थी। ऑस्ट्रेलिया से मिले 275 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को कूपर कोनोली ने तगड़ी शुरुआत दी थी।

दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे, मगर कोनोली अपना काम करने में लगे हुए थे। एक समय ऐसा था जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 266 पर 5 था। जीत से ऑस्ट्रेलिया मात्र 9 रन दूर थी, मगर तब अचानक उनके चार विकेट गिर गए जिसमें कूपर कोनोली का नाम भी था।

जब कोनोली आउट हुए तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 271 रन था, आखिरी विकेट ने 4 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को गिरते पड़ते जीत दिलाई। कूपर कोनोली 149 के निजी स्कोर पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली 149 रन पर आउट होने वाले वनडे क्रिकेट के इतिहास के मात्र 5वें खिलाड़ी और तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने हैं।

© Associated Press

जी हां, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स का जुड़ा था। इसके बाद एडम गिलक्रिस्ट, एबी डी विलियर्स और स्टीव स्मिथ शामिल हुए थे। अब बांग्लादेश के खिलाफ 149 रन पर आउट होकर कोनोली भी इस बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।

वनडे इतिहास में 149 रन पर आउट होने वाले बैट्समैन

विव रिचर्ड्स

एडम गिलक्रिस्ट

एबी डी विलियर्स

स्टीव स्मिथ

कूपर कॉनॉली*

कूपर कोनोली के पहले शतक से ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम के छह विकेट झटकने के बावजूद तीसरे वनडे में एक विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही और क्लीन स्वीप होने से बच गई। मेजबान बांग्लादेश ने पहला मैच 86 रन से और दूसरा मैच पांच विकेट से जीतकर (दोनों डकवर्थ लुईस पद्धति से) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य मिला। कोनोली ने 149 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था। कोनोली ने 45वें ओवर में तेज गेंदबाज तास्किन अहमद पर लगातार तीन छक्के जड़े जिससे इस ओवर में उन्होंने 21 रन बनाए। फिर टीम को 30 गेंदों पर जीत के लिए सिर्फ नौ रन की जरूरत थी।

शोरिफुल अपने आखिरी स्पेल के लिए लौटे और दो ओवर में तीन विकेट लेकर करियर का सर्वश्रेष्ठ 48 रन देकर छह विकेट का प्रदर्शन हासिल किया। इससे बांग्लादेश को जीत की उम्मीद जगी।

कप्तान जोश इंग्लिस ने 21 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। शोरिफुल ने लगातार गेंदों पर इंग्लिस और मैट रेनशॉ को आउट किया, लेकिन इसके बाद कोनोली ने तीन बार 60 से ज्यादा रन की भागीदारी करके जीत की नींव रखी।

उन्होंने मार्नस लाबुशेन (29) के साथ 64, कैमरन ग्रीन (27) के साथ 68 और ओलिवर पीक (27) के साथ 64 रन जोड़े और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन पर चार विकेट गंवा दिए, लेकिन एडम जम्पा ने एक बाउंड्री लगाकर जीत पक्की कर दी। इससे पहले बांग्लादेश ने तौहीद हृदय, लिटन दास और मोसादेक हुसैन के अर्धशतकों से 274 रन का स्कोर बनाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।