रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी आईपीएल 2026 की बादशाह, लगातार दूसरी बार जीता खिताब
अहमदाबाद : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात…

अहमदाबाद : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने गुजरात को निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत का शॉट स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से निकला, जिन्होंने छक्का लगाकर मैच समाप्त किया।
कोहली के बल्ले से चैंपियन जैसी पारी
156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। हालांकि इसके बाद देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या जल्दी-जल्दी आउट हो गए।
एक छोर पर डटे विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। उनकी पारी में कई आकर्षक चौके-छक्के शामिल रहे। टिम डेविड ने 24 रन की उपयोगी पारी खेलकर उनका अच्छा साथ दिया। अंत में जितेश शर्मा के साथ मिलकर कोहली ने टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।
सुंदर ने संभाली गुजरात की लड़खड़ाती पारी
इससे पहले गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और निशांत सिंधु सस्ते में पवेलियन लौट गए। जोस बटलर भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
मध्यक्रम में वाशिंगटन सुंदर ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। उनकी बदौलत गुजरात सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी, लेकिन टीम बड़ा लक्ष्य खड़ा करने में सफल नहीं रही।
रसिख ने गेंद से मचाया धमाल
बेंगलुरु की ओर से रसिख सलाम दार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हैजलवुड ने 2-2 विकेट लेकर गुजरात की बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा।
लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर बेंगलुरु ने आईपीएल में अपना दबदबा कायम रखा और एक बार फिर साबित किया कि बड़े मुकाबलों में टीम का अनुभव और संतुलन उसे अलग पहचान दिलाता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
