द इंडियन व्यू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। रायपुर में खेले गए इस लो-स्कोरिंग लेकिन हाई-वोल्टेज मैच में बेंगलुरु ने अंतिम गेंद पर…

Ragwendra P Singh
May 10, 2026
2 min read
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। रायपुर में खेले गए इस लो-स्कोरिंग लेकिन हाई-वोल्टेज मैच में बेंगलुरु ने अंतिम गेंद पर 167 रन का लक्ष्य हासिल किया।

इस हार के साथ मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। लगातार दो हार के बाद आरसीबी की यह शानदार वापसी रही और टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ तीन ओवर के अंदर अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए।

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव समेत तीन बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर मुंबई को दबाव में डाल दिया। हालांकि रोहित ने 22 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने पारी संभाली। दोनों के बीच 82 रन की अहम साझेदारी हुई, जिससे मुंबई 100 रन के पार पहुंच सकी।

© BCCI

नमन अर्धशतक से चूक गए, जबकि तिलक वर्मा ने शानदार फिफ्टी लगाई। मगर 18वें ओवर में भुवनेश्वर ने तिलक को आउट कर मुंबई की रफ्तार रोक दी। मुंबई 166 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत भी खराब रही। विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए। दीपक चाहर ने शुरुआती झटके देकर आरसीबी को मुश्किल में डाल दिया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या और जैकब बैथेल ने पारी को संभाला। बैथेल के आउट होने के बाद भी क्रुणाल टिके रहे और सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

© BCCI

आखिरी ओवर में आरसीबी को 15 रन चाहिए थे। मुकाबला लगातार पलटता रहा। रोमारियो शेफर्ड के आउट होने के बाद भी बेंगलुरु ने हिम्मत नहीं हारी। भुवनेश्वर ने दबाव में छक्का जड़ा और अंतिम गेंद पर रसिख सलाम ने 2 रन लेकर टीम को यादगार जीत दिला दी। क्रुणाल पंड्या की 73 रन की मैच जिताऊ पारी और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।