द इंडियन व्यू

रुतुराज गायकवाड़ ने निजी कारणों से काउंटी चैंपियनशिप से नाम वापस लिया

नई दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड की प्रतिष्ठित काउंटी चैंपियनशिप के शेष सत्र से नाम वापस ले लिया है। वह यॉर्कशायर की ओर से खेलने वाले थे और उनका डेब्यू 22 जुलाई को…

Ragwendra P Singh
July 19, 2025
2 min read
रुतुराज गायकवाड़ ने निजी कारणों से काउंटी चैंपियनशिप से नाम वापस लिया

नई दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड की प्रतिष्ठित काउंटी चैंपियनशिप के शेष सत्र से नाम वापस ले लिया है। वह यॉर्कशायर की ओर से खेलने वाले थे और उनका डेब्यू 22 जुलाई को मौजूदा चैंपियन सरे के खिलाफ स्कारबोरो में होना था।

28 वर्षीय गायकवाड़ ने यॉर्कशायर के साथ पांच मैचों का करार किया था, लेकिन अब क्लब ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि वह अब उपलब्ध नहीं होंगे। यॉर्कशायर के मुख्य कोच एंथनी मैक्ग्रा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि क्लब अब उनके स्थान पर किसी संभावित विकल्प की तलाश कर रहा है, लेकिन समय की कमी एक बड़ी चुनौती है।

मैक्ग्रा ने कहा, "दुर्भाग्यवश, गायकवाड़ अब निजी कारणों से नहीं आ रहे हैं। हमें अब स्कारबोरो के मैच और पूरे सीजन के लिए उनका साथ नहीं मिलेगा। यह काफी निराशाजनक है। मैं आपको उनके कारणों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकता, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि सब कुछ ठीक हो। हमें अभी-अभी इसकी जानकारी मिली है और हम बैकग्राउंड में विकल्पों पर काम कर रहे हैं। मैच में अब सिर्फ दो-तीन दिन बचे हैं, इसलिए समय हमारे लिए एक बड़ा कारक है।"

गौरतलब है कि गायकवाड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स और रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी करते हैं। उन्होंने भारत के लिए 6 वनडे और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। हालांकि इस साल के आईपीएल में वह सिर्फ पांच मुकाबले ही खेल सके थे, क्योंकि उन्हें सीज़न के दौरान कोहनी में चोट लग गई थी।

यॉर्कशायर के लिए उनका डेब्यू नॉर्थ मरीन रोड मैदान पर होना था और वह सीज़न के अंत तक टीम के साथ बने रहने वाले थे। अब उनके अचानक हटने से टीम को मजबूरन किसी अन्य खिलाड़ी की तलाश करनी पड़ रही है। फिलहाल यॉर्कशायर के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर उस समय जब टीम को 10वें राउंड में चैंपियन सरे से भिड़ना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।